कोरबा/आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत उरगा चाम्पा बॉर्डर के पास चाम्पा के लोग जगह बदल बदल कर जुआ खेलते हैं कोथारी के पास तिलाई भाटा जंगल में जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर थाना उरगा और साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम बनाकर तिलाई भाटा जंगल में जाकर घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले 5 जुआड़िओ को पकड़ा गया। उनके पास से एक नग त्रिपाल,52 पत्ती ताश, 6 नग मोबाइल फोन,5 नग मोटरसाइकिल,नगदी रकम 6490/- उनके पास से मिला। जिनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी,उनि. नवल साव,सउनि. अजय सोनवानी,अनिल खांडे, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडेय, गुनाराम सिंहा,आरक्षक प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो,रवि चौबे, सुशील यादव,डेमन ओगरे,रितेश शर्मा,वीरेंद्र अनंत,जंगल सिंह, राम पाटले, कमलेश आयाम शामिल रहे।
Post Views: 0