जगदलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख हुआ। यहां जबसे कांग्रेस सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। ये इनके प्रशासन के बारे में बताता है। जब रमन सरकार थी, सुख-चैन था।
सब लोगों के लिए काम हो रहा था। मगर आज मैं देखता हूं कि, छलावा हुआ है। मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। कांग्रेस के लिए ये सब करना कोई नई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कांग्रेस का काम ही है फूट डालो राजनीति करो, हम गर्व के साथ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ तब बना, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पहल की। उन्होंने अपने वादे को पूरा किया। मुझे याद है कि स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। फिर जब रमन सिंह की सरकार आई, तब से विकास हुआ। जेपी नड्डा ने कहा कि जब अंधेरा होगा तभी उजाले का महत्व समझ में आएगा ना। रमन सरकार में बहुत से काम हुए। कांग्रेस सरकार का एक काम बता दीजिए जो उन्होंने जनता के हित के लिए किया हो।
नड्डा का संबोधन सुनने पहुंची भीड़।
रमन सरकार में 3 यूनिवर्सिटी बनी
रमन सिंह की सरकार में 3 यूनिवर्सिटी बनी, कुशभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी बनी। सुंदर लाल यूनिवर्सिटी बनी। अककटर भी बना, मुझे खुशी है कि कोरोना काल में कोई दिल्ली नहीं आया। सबका इलाज एम्स में हुआ। पहले लाइट गुल हो जाया करती थी। कई सारी परेशनियां थीं, लेकिन जब से रमन सिंह की सरकार आई। उसके बाद यह समस्या हल हुई है।
दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाया
दंतेवाड़ा में 150 एकड़ में 100 करोड़ खर्च कर एजुकेशन सिटी बनाई। जब मैं स्वास्थ्य मंत्री बना तो मैंने जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला। साथ ही 200 करोड़ रुपए का सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनवाया। हमने लोगों को मोबाइल फोन बांटे। संचार क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत मे पहली बार एक आदिवासी महिला को रार्ष्ट्पति बनाया गया है। अब एक आदिवासी महिला 1.40 करोड़ की जनता को संबोधित करती है। जर्मनी, फ्रांस , यूरोप का विकास रुक गया। भारत 6.1 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ है। आगे बढ़ रहा है।
रमन बोले-सरकार बनी तो हम 16 लाख घर बनाएंगे
इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भी सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास बनवाएंगे। उन्होंने जनता से कहा कि, आवास चाहिए तो चुनाव में भाजपा को जिताएं। मैंने जब भूपेश बघेल से पूछा कि प्रदेश में स्कूल, सड़क का काम क्यों रुका है तो उन्होंने इसका जवाब दिया कि मेरा काम सड़क स्कूल बनवाना नहीं है। नरवा गरुआ, घुरवा बाड़ी का काम करना है। भूपेश बघेल ने कहा कि, हमने बस्तर के अंधेरे को रोशनी दी है।