Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कजरी तीज 2024, नोट कर रख लें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त, ये व्रत कथा करेगी बेड़ा पार…
    News

    कजरी तीज 2024, नोट कर रख लें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त, ये व्रत कथा करेगी बेड़ा पार…

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- 22 अगस्त गुरुवार को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा. ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना गया है. वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कजरी तीज का त्योहार किया जाता है. हर साल तीज का उपवास सावन और भाद्रपद माह में रखा जाता है. इसमें सबसे पहले हरियाली तीज मनाई जाती है. इसके बाद कजरी तीज का व्रत किया जाता है. मान्यता है कि कजरी तीज करने वाले का कष्ट मां पर्वती और शिवजी दूर कर देते हैं..

    पति की लंबी आयु के लिए करते हैं कजरी तीज: कजरी तीज पर सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार शिव पार्वती की जोड़ी को सबसे श्रेष्ठ माना गया है. दोनों की जोड़ी जैसा रिश्ता पाने के लिए लोग कजरी तीज करते हैं. कजरी तीज की महिमा निराली है. इस दिन व्रत कथा सुनने मात्र से मन और शरीर दोनों का दुख दूर हो जाता है.

    “सावन और भादो के महीने में दो तीज मनाई जाती है. सावन महीने के शुक्ल पक्ष में जो तीज मनाई जाती है उसे हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है. भादो के महीने में कृष्ण पक्ष में मनाए जाने वाली तीज को कजरी तीज के नाम से जानते हैं. कजरी तीज के दिन सुहागन स्त्री अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करती है”. – पंडित धनेंद्र कुमार दुबे, काली मंदिर, रायपुर
    घर में आती सुख और शांति: मान्यता है कि जो महिलाएं कजरी तीज करती हैं उनके पति को लंबी आयु, घर में सुख और शांति आती है. कजरी तीज जिस घर में होता है उस घर में सुख और समृद्धि का वास होता है. कजरी तीज का पर्व बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के निमाड़ में इसे निमाड़ी तीज के नाम से भी जानते हैं. छत्तीसगढ़ क्षेत्र में इसे कजरी तीज के नाम से जानते हैं. इसका बड़ा पर्व बुंदेलखंड में मनाया जाता है.

    पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त: कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि में 21 अगस्त को शाम को 5:06 से शुरू होगी जो 22 अगस्त को दोपहर 1:46 पर समाप्त होगी. इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात काल में 4:26 से प्रातः काल 5:10 तक रहेगा. कजरी तीज के दिन चंद्र उदय होने पर पूजा करें. इस दौरान हाथ में एक चांदी की अंगूठी और गेहूं के कुछ दाने लेकर चंद्रदेव की पूजा करें फिर अर्ध्य दें. पूजा के बाद किसी सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग की चीज दान में देकर उनसे आशीर्वाद लें.

    पूजा में इन बातों का रखें खास ध्यान: कजरी तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान से निवृत होकर साफ स्वच्छ कपड़े धारण करें. पूजा की सभी सामग्रियों को जमा कर लें. सबसे पहले एक चौकी रखकर उस पर लाल रंग या पीले रंग का वस्त्र बिछाए. फिर देवी पार्वती और भगवान शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. इसके साथ ही माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें. धूप, दीप जलाकर आरती करें और अंत में कथा का पाठ करें.

    Post Views: 1,060

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसानों के लिए अच्‍छी खबर, फसलों को इल्ल‍ियों के प्रकोप से बचा रही ये धांसू तकनीक…
    Next Article जमीन विवाद को लेकर परिवार में मर्डर, पिता की हत्या का बदला लेने बेटों ने जेल से छूटे चाचा का किया मर्डर..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?