Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जीतू पटवारी की टीम से कमलनाथ के बेटे बाहर, कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह,ये है बड़ी वजह…
    मध्य प्रदेश

    जीतू पटवारी की टीम से कमलनाथ के बेटे बाहर, कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह,ये है बड़ी वजह…

    By Tv 36 HindustanOctober 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को जगह नहीं मिली है. करीब 10 माह के लंबे मंथन के बाद कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची को देर रात जारी कर दिया गया है. 177 सदस्यीय कार्य समिति में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. समिति में दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्द्धन सिंह, पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के विधायक बेटे विक्रांत भूरिया और अरुण यादव को भी शामिल किया गया है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ का नाम नहीं है. उधर जीतू पटवारी ने कहा कि उनका नाम पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में है, इसलिए इसमें जगह नहीं दी गई.

    कमलनाथ के मुकाबले छोटी बनी टीम

    जीतू पटवारी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुकाबले बेहद छोटी है. जीतू पटवारी की कार्यकारिणी में कुल 177 सदस्य हैं, जबकि कमलनाथ की टीम में 700 से ज्यादा नेताओं को जगह दी गई है.

    कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ”हर नेता और कार्यकर्ता को पार्टी के लिए काम करने का मन है. कार्यकारिणी की सूची में क्षेत्रीय समीकरण, जातिगत समीकरण जैसे पक्षों का ध्यान रखना चाहिए और इस सूची में इनका ध्यान रखा गया है.

    कई और परिवार के लोग हैं, जिनको पार्टी के लिए काम करने की अपेक्षा थी, जो अच्छे से अच्छा हो सकता था, वह किया गया है. नई सूची में युवाओं के जोश और सीनियर नेताओं के अनुभव को शामिल किया गया है. इसमें अनुभव और जोश का बेलैंस बनाया गया है.” नकुलनाथ को कार्यकारिणी में न लिए जाने के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि वे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में हैं. इसमें जगह नहीं दी गई है.

    कार्यकारिणी में किन नेताओं को मिली जगह

    कांग्रेस कार्यकारिणी में 2 राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विवेक तंखा को स्थान दिया गया है. वहीं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व में भी वह इसी पद पर थे. उपाध्यक्षों की सूची में 9 विधायकों को स्थान दिया गया है. इसमें जयवर्धन सिंह, आरिफ मसूद, झूमा सोलंकी, लखन घनघोरिया, महेश परमार, फूल सिंह बरैया, सचिन यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा, सुरेन्द्र हनी सिंह बघेल शामिल हैं.

    जीतू पटवारी के संभाग से सबसे ज्यादा नेता

    वहीं महासचिवों की संख्या 71 है. इनमें 11 विधायकों को स्थान मिला है. इसमें आतिफ अकील, बाबू जंडेल, हीरालाल अलावा, पंकज उपाध्याय, प्रताप ग्रेवाल, रजनीश सिंह, आरके दोगने, यादवेन्द्र सिंह, सुरेश राजे, विक्रांत भूरिया का नाम शामिल किया गया है. कार्यकारिणी की सूची में सबसे ज्यादा स्थान इंदौर संभाग के नेताओं को मिला है. इंदौर संभाग से 5 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसमें सचिन यादव, रवि जोशी, झूमा सोलंकी, सुरेन्द्र हनी सिंह और हामिद काजी को उपाध्यक्ष बनाया गया है. टीम में शहडोल, रीवा जिले से कोई भी नेता शामिल नहीं हैं.

    Post Views: 1,605

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरतलाम में पीने वालों के इरादे हुए चकनाचूर, 75 लाख की शराब पर चला बुलडोजर, मुंह ताकते रहे शराबी..
    Next Article दिवाली से पहले हवाई मुसाफिरों को झटका जगदलपुर टू रायपुर हवाई सेवा सोमवार से बंद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

    March 5, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…

    March 5, 2026

    रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
    • नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
    • दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…
    • रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…
    • प्रदेश से दो महिलाएं राज्यसभा की दौड़ में भाजपा से लक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?