नई दिल्ली:- हिमाचल प्रदेश की हाईप्रोफाइल मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की तरफ से मैदान में उतरीं कंगना रनौत ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की है। आंकड़ों के मुताबिक, कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 70 हजार से अधिक वोटों से मात दी है। अंतिम आंकड़े आने ये जीत का मर्जिन और बढ़ सकता है।
बता दें कि मंडी शुरुआत से ही हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई थी। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 1951 से अभी तक मंडी सीट पर 17 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें 11 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं पांच बार बीजेपी ने इस सीट पर अपना नाम दर्ज करया था। अब, एक बार फिर मंडी सीट पर कमल खिला है।
