हिमाचल:- प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं. अपने समर्थक नेताओं के साथ वो विरोधियों पर जमकर निशाना साध रही हैं.
अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा क्षेत्र के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सभी चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने इंदिरा बाजार में चाय के साथ लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की. साड़ी और हिमाचली टोपी पहने एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी नेताओं को चाय परोसते भी देखा गया.
मंडी में बैठक के दौरान बीजेपी के सभी विधायक, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी 400 पार का आंकड़ा जरुर हासिल करेगी.




