मंडी:- हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र देश की सबसे हॉट सीट में शुमार है. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया. वहीं, उनके सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश की इस सीट को राजाओं और रजवाड़ों की सीट कहा जाता है. यहां से विक्रमादित्य सिंह दिवगंत पिता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी सांसद रहे हैं. विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह अभी यहां से सांसद हैं. मंगलवार सुबह आठ बजे यहां पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
दरअसल, 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो उस वक्त राजाओं के राज भी समाप्त हो गया. शासन और प्रशासन के पास सारी बागडोर आ गई और भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में सामने आया, लेकिन आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश में राजाओं और रजवाड़ों का साम्राज्य समाप्त नहीं हुआ है.
