नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, ‘पीएम के मुजरा वाले बयान पर मैं क्या कहूं? इस बारे में किसी भी नेता का कोई भी बात करना अच्छा नही है. खासकर वो इस पद पर बैठे हुए है जिसकी एक अपनी गरिमा है उनका स्टेटस पद से जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर देखिए कितनी आलोचना हो रही है. आप मुजरे की बात करते हो इसमे महिलाओ का भी अपमान है. पीएम की बात छोड़ो एक काउंसलर को भी ऐसा नही बोलना चाहिए. आप विकसित भारत इस तरह से नही ला सकते हैं. टोंटी और बिजली की बात करोगे तो मुझे मालूम है कि चुनाव आयोग कुछ नही करेगा वो बिहार में कह रहे हैं चुनाव के बाद तेजस्वी को जेल भेजेंगे ये कैसे भेज सकते हैं? इनको कैसे पता इनके इशारो पर ऐजेंसिया चल रही है.’
