कवर्धा:- कवर्धा जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर एक्शन लिया है. 16 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण कार्य के दौरान 17 अधिकारी कर्मचारी नदारद थे. इस कारण निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सभी 17 कर्मियों को नोटिस जारी किया है. इन सभी कर्मियों से जवाब मांगा गया है कि वह पोलिंग पार्टी के लिए मतदान सामग्री वितरण के समय कहां थे.
कई नियमों के तहत कार्रवाई: जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देश पर यह नोटिस जारी हुआ है. यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 24 और 25 का उल्लंघन है. इसके साथ ही यह सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का भी उल्लंघन है. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 में दी गई शक्तियों के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.
लापरवाही को लेकर आदेश जारी: जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है, उसमे यह बताया गया है कि ये सभी अधिकारी कर्मचारी 16 फरवरी को मतदान सामग्री लेने के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे. सभी 17 अधिकारी कर्मचारियों को 16 फरवरी सुबह 7 बजे आदर्श कृषि उपज मंडी समिति, बिलासपुर रोड, कवर्धा में मतदान सामग्री को लेने के लिए आना था. यह छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 का उल्लंघन है.
किन कर्मियों पर हुई कार्रवाई?: जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है. उनके नाम कुछ इस प्रकार है.
गोपीचंद वर्मा
भूधर चंद्रवंशी
राजकुमार साहू
बंशीलाल बैगा
भगतराम धुर्वे
बीरशंकर सिंह
निर्मल कुमार धुर्व
सगनुराम धुर्वे
अमरलाल धुर्वे
प्रेमलता बिसेन
सुमेरी सिंह तिलगाम
धनुकलाल वर्मा
रघुनाथ चंद्रवंशी
राजू कुमार पाटिल
आजूराम बैगा
गेंदलाल बघेल
धर्मराज चंद्रवंशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
नोटिस का मांगा गया जवाब: जिन कर्मियों को नोटिस जारी हुआ है उनसे तय समय के भीतर जवाब मांगा गया है. नोटिस का स्पष्टीकर देने के निर्देश जारी किए गए हैं. नहीं तो उसके बाद एकपक्षीय कार्रवाई करने की बात कही गई है.