नई दिल्ली:– हमारे आसपास ही सारी समस्याओं का हल है। अगर आप अपने आसपास की चीजों को सुव्यस्थित तरीके से रखते हैं और नियमित रूप से साफ-सफाई करते हैं तो अच्छा महसूस होता है ना? ठीक ऐसे ही अगर आप घर के अंदर कुछ चीजों का प्लेसमेंट ठीक से कर देंगे और कई नई चीजों को एडऑन कर देंगे तो काफी हद तक आपके आसपास की एनर्जी ठीक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर फेंगशुई के अनुसार घर में ऐसी कौन सी चीजें जरूर से रखी जाएं कि आसपास का माहौल अच्छी एनर्जी से भर जाए।
घर में जरूर रखें लाफिंग बुद्धा
घर में लाफिंग बुद्धा रखने से सुख शांति के साथ समृद्धि मिलती है। साथ ही आपके घर की एनर्जी एकदम से पॉजिटिव हो जाएगी। आपके आसपास और घर के हर कोने का माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। फेंगशुई के मुताबिक जब आप इसे अपने घर में रखते हैं तो धन का फ्लो भी अच्छा हो जाता है। अगर आपकी फैमिली में काफी लड़ाइयां होती हैं तो भी आप लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। जब भी लाफिंग बुद्धा लें तो ध्यान रखें की उसकी पीठ एकदम दीवार से सटी हो। वैसे अगर लॉफिंग बुद्धा अगर कोई गिफ्ट करें तो इसकी एनर्जी और भी हाई हो जाती है।
बैम्बू ट्री से आएगी पॉजिटिव वाइब्स
अब वो जमाना गया जब लोग सिर्फ बगीचे या बालकनी में ही पौधे लगाते थे। अब घर के अंदर किसी भी फेवरेट कोने में जान फूंकने के लिए आप वहां पर ग्रीनरी का सहारा ले सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार अगर आप घर में बैम्बू ट्री को जगह देंगे तो इससे ना सिर्फ सुदंरता ही बढ़ेगी बल्कि ये हवा को भी प्यूरीफाई करता है। बैम्बू ट्री घर में लाते ही आप एकदम से अपने आसपास पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करेंगे। साथ ही बैम्बू ट्री ढेर सारा गुड लक भी लेकर आता है। कोशिश करिए कि इसे वहां लगाएं जहां घर के सभी लोग एक साथ बैठते हैं।
मनी प्लांट से करें घर की सजावट
मनी प्लांट भी अच्छी एनर्जी फ्लो करता है। साथ ही वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करता है। मनी प्लांट की मदद से आप अपनी बालकनी की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। मनी प्लांट को घर में लगाने से आप लाइफ में जल्दी आगे बढ़ते हैं।
घर के अंदर रखें ड्रैगन की तस्वीर या मूर्ति
घर में आप ड्रैगन की तस्वीर और मूर्ति रखेंगे तो अच्छा होगा। इसकी मूर्ति को घर में रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही इसे घर में लाने से सभी लोगों की हेल्थ भी अच्छी रहती है। कोशिश करिए कि ऐसा ही मूर्ति लें जिसका मुंह घर की ओर हो।
घर में रखें घोड़े की मूर्ति
फेंगशुई के मुताबिक घोड़े की मूर्ति को घर में रखने से तुरंत पॉजिटिव एनर्जी आती है। आप सफलता के शिखर पर भी चढ़ने लगते हैं। पारिवारिक कलह और बीमारी से भी आपको निजात मिलती है। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो घोड़े की मूर्ति या तस्वीर को घर में जरूर रखें।
