Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी की आयुष्मान भारत को टक्कर देने के लिए केजरीवाल लाए संजीवनी, जानें दोनों में क्या है अंतर…
    News

    पीएम मोदी की आयुष्मान भारत को टक्कर देने के लिए केजरीवाल लाए संजीवनी, जानें दोनों में क्या है अंतर…

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक दल में वोटर्स को लुभाने में जुट गए हैं. इसके चलते पार्टियां रोज-रोज नए नए घोषणाएं कर रही हैं. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीनियर सिटीजन के लिए नई योजना का ऐलान किया है.

    केजरीवाल ने बुधवार को ‘संजीवनी योजना’ की घोषणा की है. इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा. माना जा रहा है कि केजरीवाल ने इस योजना को केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना के जवाब में पेश किया है.
    गौरतलब है कि इस साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी 70 साल या इससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का ऐलान किया था. यह ही वजह के कि केजरीवाल की संजीवनी योजना को केंद्र की आयुष्मान भारत के काट के तौर पर देखा जा रहा है.

    बता दें कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया है, जिसे लेकर उसकी केंद्र सरकार से तकरार भी चल रही है. AAP का दावा है कि उसके द्वारा राज्य में चलाई जा रही हेल्थ स्कीम, आयुष्मान भारत योजना से बेहतर है.

    क्या है संजीवनी योजना

    संजीवनी योजना में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा. संजीवनी योजना के तहत होने वाले इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. यानी मरीजो को इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. इलाज के खर्च की कोई ऊपरी सीमा नहीं होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा.

    संजीवनी योजना लागू करने के लिए AAP के कार्यकर्ता घर में जाकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे और इसी रजिस्ट्रेशन से उनका इलाज किया जाएगा. इसके अलावा संजीवनी योजना के तहत सभी तबके के लोग इलाज करवा सकेंगे, चाहे वे अमीर हों या गरीब. इसमें कोई भेदभाव नहीं होगा.

    क्या है आयुष्मान भारत स्कीम

    मोदी सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग कवर किए गए हैं. ऐसे बुजुर्गों के लिए गोल्डन कार्ड भी बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सके.
    आयुष्मान भारत के तहत ज्यादातर गंभीर बीमारियों को कवर किया गया है. आयुष्मान भारत के तहत सभी सभी आय वर्ग के बुजुर्गों को फ्री इलाज मिलता है. इस यौजना के तहत लोग देश के 13 हजार प्राइवेट और 17 हजार सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं.

    Post Views: 1,180

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या पॉलिसी लेकर भूल गए, LIC के पास 880 करोड़ अनक्लेम्ड पैसे…अगर आपका है तो ऐसे करें क्लेम…
    Next Article प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रि अभ्यर्थी 19 दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?