नई दिल्ली। हम कोर्ट से अनुमति लेंगे कि अधिकारी फाइल से संबंधित काम के लिए जेल में मुख्यमंत्री से मिलें।
बैठक में सभी विधायकों ने कहा कि भाजपा को अगर किसी पार्टी से समस्या है तो सबसे ज़्यादा आप से है। अब सीएम केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की तैयारी है, ऐसे में साफ़ है कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर है और वे चाहते हैं कि केजरीवाल को दिल्ली की गद्दी से हटाया जाए।
सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि वोट उन्हीं के नाम पर मिला है तो चाहे पुलिस कस्टडी से सरकार चले या फिर जेल से, सरकार वही चलाएंगे, वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे।
विधायकों ने कहा कि वो कोर्ट से अनुमति लेंगे कि जेल में ही कैबिनेट की बैठक हो।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे इस प्रस्ताव पर पार्षदों और पंजाब के विधायकों से भी चर्चा करेंगे।
