
साउथ सुपरस्टार यश (South Star Yash) की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) को लेकर पूरे देश भर के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 14 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है लेकिन रिलीज से ही इस फिल्म ने डंका बजा दिया है.फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग के जरिए ही 10 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. मुंबई के पॉश एरिया में थिएटर्स ने 1500 रुपए की टिकट रखी है तो दिल्ली में यश का तूफान देखने के लिए लोग 2000 रुपए भी चुका रहे हैं.रिलीज से पहले ही लगा जैकपॉट-केजीएफ इंडियन सिनेमा की वो फिल्म रही है जिसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. ऐसे में इस फिल्म के पार्ट 2 को लेकर भी लोगों के बीच काफी उत्सुकता है. कोई भी इस फिल्म को देखने में देरी नहीं करना चाहता इसलिए दर्शक धड़ल्ले से इसकी एडवांस बुकिंग कर रहे हैं. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ हिंदी वर्जन के लिए कुछ लिमिटेड सेंटर्स में एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी जिसमें अब तक 3.25 लाख टिकट बिक चुके हैं. बताया जा रहा है फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. हालांकि ये बुकिंग सीमित शोज के लिए ही हैं. पर जिस तरह से फिल्म ने आगाज से पहले ही दबदबा बना लिया है तो रिलीज के बाद फिल्म का कारोबार देखना दिलचस्प होने वाला है.