कोरबा, 6 जनवरी। कोरबा पुलिस द्वारा समुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम “खाकी के रंग स्कूल के संग” को माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट कर उत्साहवर्धन किया गया है।
पुलिस विभाग के लिए vision ‘विश्वास, विकास एवं सुरक्षा’ को पूरा करने के लिए ‘ खाकी के संग स्कूल के रंग’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
इस योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कानून, यातायात, सायबर इत्यादि की जानकारी के साथ आत्मरक्षा के तरीके सिखाये जा रहे हैं जिससे शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाज और पुलिस के मध्य बनी हुई दूरियां कम हो।

पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को कानून और पुलिस से संबंधित जानकारियां दी जा रही है।
इसके अंतर्गत बिना हथियार आत्मरक्षा के तरीके बताए जा रहे हैं,एवम विद्यार्थियों के समक्ष आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन कर छेड़-छाड़ की घटनाओं से अपने आप को आत्मविश्वास के बल पर किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं बताया जा रहा है।
बाल अपराध, महिलाओं पर घटित होने वाले अपराध , सायबर ठगी आदि की जानकारी देते हुए जीवन में अनुशासन बनाए रखने व असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा नशीली चीजों का सेवन न करने की समझाइश दी जा रही है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के साथ सभी शिक्षक गण, विद्यालय के समस्त स्टाफ और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल भी बना रहे हैं । कोरबा पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को बताया जा रहा है कि कानून और पुलिस आपके सहयोग, सुरक्षा और हित के लिए सदैव तत्पर है।