Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खेत मे काम करते युवक की हुई हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार …
    News

    खेत मे काम करते युवक की हुई हत्या मामले में दो भाई गिरफ्तार …

    By Tv 36 HindustanSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। राजस्थान से आकर छत्तीसगढ़ में फार्म हाउस बनाकर खेती कर रहे एक किसान का अपहरण कर लिया गया। जबलपुर के रास्ते में उसकी हत्या करके लाश फेंक दी गई। घटना में शामिल दो भाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, दो अन्य आरोपी फरार हैं। राजस्थान के भगवान बिश्नोई ने तखतपुर के पास बांसाझाल गांव में 60 एकड़ जमीन खरीद कर फार्म हाउस बनाया था। यहां वह सब्जी की खेती भी करता था। सब्जी की सप्लाई छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी होती थी।

    पेलमा कोयला खदान को अडानी ग्रुप से वापस लेने की मांग कुछ दिन पहले जबलपुर से मेटाडोर लेकर एक व्यापारी सगम अंसारी सब्जी लेने के लिए आया। सगम का सब्जी के भाव को लेकर भगवान से विवाद हो गया और उसने माल भरने से इनकार कर दिया। इससे दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर भगवान ने सगम अंसारी की पिटाई कर दी।

    भगवान के दबाव में आकर सगम ने सब्जियां गाड़ी में डलवा ली और वापस जबलपुर पहुंच गया। इस बीच 3 सितंबर को अचानक भगवान बिश्नोई गायब हो गया। उसके भाई श्रवण ने जूनापारा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सगम अंसारी के साथ हुई मारपीट की जानकारी दी।

    आदिवासियों के हुनर का G20 समीट में होगा प्रदर्शन, दिखेगी ढोकरा कला की झलक जांच के लिए पुलिस की एक टीम जबलपुर रवाना हुई। पुलिस ने वहां से पूछताछ के बाद सनम अंसारी के भाई गुलशेर अहमद को हिरासत में ले लिया। गुलशेर ने बताया कि भगवान विश्नोई ने उसके भाई से मारपीट की थी जिसका बदला लेने के लिए वह बांसाझाल पहुंचा। उनके साथ सगम, ट्रांसपोर्टर अनु गौर और गुलशन भी थे।

    फार्म हाउस से बाहर बुलाकर उन्होंने भगवान बिश्नोई को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाया और जबलपुर की ओर ले गए। रास्ते में कवर्धा जिले के कुंडा के पास उन्होंने भगवान विश्नोई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को सड़क के किनारे फेंक कर जबलपुर वापस आ गए।

    पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्टर अनु गौर तथा गुलशन की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleघर ले आएं भगवान श्रीकृष्ण की ये प्रिय चीजें, घर मे बनी रहेगी सुख-समृद्धि, नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी…
    Next Article सड़क के बीच में युवती बना रही थी अपना घर , मुहल्ले वाले की गृहमंत्री से शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्रवाई …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?