Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं किडनी पेशेंट, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्यों है ज्यादा खतरा…
    स्वास्थ्य

    भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं किडनी पेशेंट, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्यों है ज्यादा खतरा…

    By Tv 36 HindustanMarch 14, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या के साथ ही भारत में किडनी की बीमारी भी खतरनाक रूप से बढ़ रही है. आईएमए ने अनुमान लगाया है कि वर्ष 2040 तक भारत में किडनी की बीमारी से होने वाली मौतें मौत का 5वां प्रमुख कारण होंगी. आईएमए के महासचिव डॉ. जयेश एम लेले ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि यह वास्तव में चिंता का विषय है और इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का यह सही समय है. एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर में 90 करोड़ से अधिक लोग किडनी से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं. हर 10 वयस्कों में से एक को किडनी की बीमारी हो सकती है और अगर इलाज न कराया जाए तो यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है.

    शरीर के लिए बेहद जरूरी किडनी
    शरीर का हर अंग बहुत महत्वपूर्ण है. खास तौर पर हमारी मुट्ठी जितनी बड़ी किडनी कई काम करने में अहम भूमिका निभाती है. किडनी मानव शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण अंग है. शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है. अगर किसी व्यक्ति की किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर दे तो उसे किडनी फेलियर या यूरीमिया कहते हैं. इस स्थिति में शरीर में अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थ जमा हो जाते हैं. जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है.

    प्यूरीफायर की तरह काम करती है किडनी

    किडनी मानव शरीर में प्यूरीफायर की तरह काम करती है. ऐसे में किडनी फेलियर होने पर पूरे शरीर प्रभावित हो सकता है. दरअसल, यूरिनरी सिस्टम और यूरेथ्रा शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं और किडनी खून से वेस्ट मटेरियल और अधिक पानी को छानकर पेशाब बनाती है. शरीर को हेल्दी रखने के लिए वेस्ट मटेरियल बहुत महत्वपूर्ण है. अगर यह ठीक से काम नहीं करती है, तो शरीर में खराब पदार्थ और अधिक पानी जमा हो सकता है. इससे हार्ट सिस्टम जैसे अन्य प्रणाली को भी नुकसान पहुंच सकता है और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है. इसके लिए जीवनशैली में बदलाव भी बहुत जरूरी होता है. बता दें, किडनी खराब होना जानलेवा हो सकता है
    डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा खतरा
    डॉ. जयेश का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना, नमक का सेवन कम करना, वजन कम करना, दर्द निवारक जैसी ओवर-द-काउंटर दवाओं से बचना, पर्याप्त पानी पीना, शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना आदि किडनी की बीमारी से बचाव के कुछ तरीके हैं. डॉ. जयेश ने किडनी की बीमारी का पता लगाने के लिए डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हाई रिस्क वाले रोगियों के लिए रेगुलर खून और मूत्र परीक्षण के महत्व पर भी जोर दिया. डॉ. के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों को किडनी की बीमारी का खतरा अधिक होता है, क्योंकि ब्लड शुगर का हाई लेवल किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. वहीं, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को किडनी की बीमारी का खतरा अधिक होता है, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. डॉ. लेले ने कहा कि दवाओं, संक्रमण, निर्जलीकरण और यहां तक ​​​​कि जटिल गर्भधारण के कारण भी अचानक या तेजी से किडनी की क्षति हो सकती है.

    विश्व किडनी दिवस 2025 लें यह संकल्प

    विश्व किडनी दिवस 2025 एक अंतरराष्ट्रीय पहल है जो हमारे समग्र स्वास्थ्य में किडनी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है. इसका उद्देश्य दुनिया भर में किडनी की बीमारी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रसार और प्रभाव को कम करना है. इस वर्ष का अभियान किडनी की बीमारी का जल्द पता लगाने के महत्व पर केंद्रित है और रिस्क फैक्टर्स को समझने, जोखिम वाली आबादी के लिए समय पर जांच और जटिलताओं को रोकने के लिए शुरुआती हस्तक्षेप को लागू करने पर जोर देता है. इसलिए इस विश्व किडनी दिवस पर, अपने किडनी की अच्छी देखभाल करने का संकल्प लें और ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू करें जो स्वाभाविक रूप से पोषक तत्वों से भरपूर हों और मानव किडनी के प्रभावी कामकाज के लिए अच्छे माने जाते हैं.

    इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें

    सेब- पेक्टिन की मात्रा से भरपूर सेब किडनी को नुकसान होने की संभावना को कम करने में मदद करता है और किडनी की सुरक्षा में भी सहायक होता है.

    ​बेरीज- ये एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में प्रतिदिन 1/2 कप बेरीज शामिल करने का सुझाव दिया जाता है.

    खट्टे फल- संतरे और नींबू जैसे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो विटामिन सी का सेवन पथरी बनने की दर को कम करने में अत्यधिक प्रभावी है.

    ​गोभी- गोभी में सोडियम की मात्रा कम होती है और यह किडनी की बीमारियों को रोकने में सहायक है. इसमें अन्य यौगिक और विटामिन भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.

    लाल शिमला मिर्च- ये रक्त में अपशिष्ट को तोड़ने में मदद करते हैं और इसलिए किडनी की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए एक आदर्श सब्जी है. शिमला मिर्च को बेक करके या भूनकर खाने का सुझाव दिया जाता है.

    फूलगोभी- फूलगोभी में इंडोल, ग्लूकोसाइनोलेट्स और थायोसाइनेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके शरीर में मौजूद सभी विषाक्त अपशिष्ट को बाहर निकाल देते हैं और किडनी को स्वस्थ रखते हैं.

    ​केल- यह हरी पत्तेदार सब्जी एक सुपरफूड है जिसमें विटामिन और खनिज की मात्रा अधिक होती है और यह किडनी को स्वस्थ रखती है और इसकी कार्यक्षमता भी बढ़ाती है.

    Post Views: 1,655

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब 60+ वालों को भी मिलेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड,जानें संसदीय कमेटी कीये सिफारिश…
    Next Article मौके पर चौका मारने से चूक गई ये कंपनी हाथ से रेत की तरह फिसले लाखों ग्राहक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

    February 28, 2026

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?