Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑस्ट्रेलिया में एक और विवाद में फंसे किंग कोहली, आखिर क्‍या हुआ एयरपोर्ट पर डिटेल में जानें यहां…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    ऑस्ट्रेलिया में एक और विवाद में फंसे किंग कोहली, आखिर क्‍या हुआ एयरपोर्ट पर डिटेल में जानें यहां…

    By Tv 36 HindustanDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर ऑस्‍ट्रेलिया में विवाद में फंस गए। बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका वीडियो बना रहे ऑस्‍ट्रेलियाई मीडियाकर्मी पर कोहली भड़क गए।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट गाबा में ड्रॉ होने के बाद, गुरुवार को दोनों टीमें ब्रिस्‍बेन से मेलबर्न रवाना हुईं। मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कोहली की एक ऑस्‍ट्रेलियाई पत्रकार के साथ तीखी नोकझोंक हो गई, क्योंकि उन्हें लगा कि ऑस्‍ट्रेलियाई कैमरामैन उनके परिवार की तस्वीरें खींच रहे हैं।
    रिपोर्टर से उलझ गए कोहली
    यह वाकया तब हुआ जब स्थानीय रिपोर्टर ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्‍कॉट बोलैंड का साक्षात्कार ले रहे थे। विराट कोहली परिवार के साथ पास से गुजरे तो कैमरामैन का ध्यान कोहली पर चला गया। अपने परिवार को सार्वजनिक स्थान पर फिल्माए जाने से कोहली भड़क गए और वह एक रिपोर्टर के साथ तीखी नोकझोंक में उलझ गए।

    चैनल 7 के एक रिपोर्टर ने स्थिति पर और प्रकाश डाला। 7 न्यूज पर उन्होंने कहा, ”जब कोहली कैमरों को देखकर थोड़ा गुस्से में आ गए, तो उन्हें लगा कि मीडिया उन्हें उनके बच्चों के साथ फिल्मा रहा है। यह एक गलतफहमी है।”

    7 न्यूज के अनुसार, कोहली ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। ”मेरे बच्चों के साथ मुझे थोड़ी गोपनीयता की आवश्यकता है, आप मुझसे पूछे बिना फिल्म नहीं बना सकते।” बाद में, जब मीडिया ने बताया कि उनके बच्चों को फिल्माया नहीं जा रहा है, तो भारतीय स्टार ने मीडिया के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट की और जाने से पहले कैमरामैन से हाथ मिलाया।
    पहले भी हो चुका है विवाद
    ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ऑस्‍ट्रेलिया में विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी एक बार कोहली बड़े विवाद में फंस गए थे। दरअसल, यह घटनाक्रम 2012 का है। जब सिडनी टेस्ट के दौरान बाउंड्री पर क्षेत्ररक्षण कर रहे विराट कोहली ने उन पर तंज कस रहे दर्शकों को उंगली दिखाकर अभद्र इशारा किया था। बाद में कोहली ने स्वीकार किया था कि उन्हें दर्शकों के तंज पर प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए थी।
    मैच रेफरी से करना पड़ा था अनुरोध
    घटनाक्रम के बाद अगले दिन कोहली को मैच रेफरी रंजन मदगुले ने बुलाया था। यह पूछने पर कि बाउंड्री पर क्षेत्ररक्षण के दौरान क्या हुआ था, कोहली ने कहा कुछ नहीं थोड़ी बहुत बहस हो गई थी। इस पर रंजन ने समाचार पत्र का पहला पेज उन्हें दिखाया जिसमें कोहली का अभद्र इशारा करते तस्वीर थी।
    इस पर कोहली ने उनसे माफी मांगी और अनुरोध किया कि उन्हें कृप्या प्रतिबंधित नहीं करें। विजडन के साथ साक्षात्कार में कोहली ने इस घटनाक्रम का जिक्र किया था। कोहली के अनुरोध पर रंजन ने कोहली पर मैच फीस का 50 प्रतिशत दंड लगाया था।
    पर्थ के बाद फिर नहीं बने रन
    ऑस्‍ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत पर्थ में शतक के साथ करने वाले कोहली का प्रदर्शन खराब रहा है और पिछले तीन मैचों में उन्होंने केवल 21 रन बनाए हैं। भारतीय टीम को एडिलेड में दूसरे टेस्ट में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और गाबा में वर्षा के कारण मैच ड्रॉ हो गया।

    Post Views: 2,030

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिलाओं के लिएबड़ी खुशखबरी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 6559 पदों पर जल्द होगी भर्ती…
    Next Article मुख्यमंत्री से पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने की मुलाकात, प्रदेश की लोककला, गीत-संगीत और संस्कृति को लेकर हुई ये चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…

    March 26, 2026

    एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…

    March 26, 2026

    600 दारोगाओं के लिए ‘इस फिल्म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सरकारी गाड़ियों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…
    • एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…
    • मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…
    • 600 दारोगाओं के लिए ‘इस फिल्म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सरकारी गाड़ियों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स…
    • VIP हैं हम, लाइन में नहीं लगेंगे IPL टिकट को लेकर भड़के…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?