नई दिल्ली:– आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आरसीबी और केकेआर के बीच ईडन गार्डन्स में 22 मार्च को खेला गया, जिसमें आरसीबी की टीम को 7 विकेट से जीत मिली। इस मैच में विराट कोहली की नाबाद 59 रन की पारी के दम पर आरसीबी को जीत मिली।
ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में कई रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स देखने को मिले, जिसमें से एक ये रहा कि किंग कोहली से मिलने के लिए मैदान में एक फैन घुस गया और उनके पैर छूकर अपना सपना पूरा किया। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Virat Kohli से मिलने सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में घुसा जबरा फैन
दरअसल, ये घटना तब कि है जब आरसीबी की पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की और मैदान में एक फैन घुस गया। सिक्योरिटी को चकमा देकर वह किंग कोहली से मिलने मैदान में पहुंचा और सीधे उनके पैरों में जाकर गिरा और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने किंग को जोर से गले भी लगाया।
जब कोहली के पैरों पर फैन गिरा तो किंग ने उस शख्स को उठाया और वैसे ही फैन ने उन्हें गले लगा लिया। इतने में सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और फिर शख्स को कोहली से अलग करने लगे। किंग कोहली इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड से कहते दिखे कि वह उसके साथ नरमी से पेश आए। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
