नई दिल्ली:- सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए एक योजना शुरू की गई है जिसका नाम किसान मानधन योजना है इस योजना में किसानों को कैसे लाभ मिलेगा और इस योजना में कैसे आवेदन कर पाएंगे हम इस खबर में सभी जानकारी देंगे इसलिए इस खबर को अंत तक पढ़े.
भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रहे हैं यह सभी योजनाएं अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखते हुए चलाई गई हैं केंद्र सरकार ने महिलाओं, बुजुर्गों और गरीबों जरूरतमंदों के लिए एक योजना चलाई है जिसका नाम किसान मानधन योजना है भारत एक कृषि प्रधान देश है ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिलता है इसके साथ ही सरकार द्वारा और भी योजनाएं चलाई जा रहे हैं जिसमें किसान मानधन योजना भी चलाई जा रही है तो हम इस खबर में बताएंगे कि किसान इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं और इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना होगा.
किसान मानधन योजना क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा 2019 में किसानों के लिए किसान मानधन योजना की शुरुआत की थी इस योजना के तहत किसानों के लिए सरकार ने पेंशन की व्यवस्था थी इस योजना के तहत सरकार किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन देगी योजना के तहत हर महीने ₹3000 किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे इस योजना के तहत 18 साल से 40 साल तक के किसान इस योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे मिलता है किसानों को पैसा
किसान मानधन योजना में किसानों को आवेदन करने के समय के हिसाब से प्रीमियम तय किया जाता है इस योजना में ₹55 से लेकर ₹200 मंथली जमा करने होते हैं जैसे अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में इस योजना में अपना आवेदन करता है तो उसे हर महीने ₹55 देने होंगे वहीं अगर कोई 40 साल की उम्र में इस योजना को योजना में आवेदन करता है तो उसे हर महीने ₹200 जमा करने होंगे इसके बाद जब वह किसान 60 साल का हो जाएगा उसके बाद उसे सरकार द्वारा हर महीने ₹3000 पेंशन के रूप में मदद दी जाएगी.
कैसे लें योजना का लाभ?
पीएम किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा वहां जाकर आप अपने आधार कार्ड के जरिए इस योजना में आवेदन करवा सकते हैं योजना का लाभ लेने के लिए आपका बचत खाता भी होना जरूरी है तभी आप इस योजना में अपना आवेदन कर सकेंगे।
