Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए 12 ऐसे दिग्गज स्मार्टफोंस के बारे में जो 10 साल में भारत के मार्केट से बाहर हुए…..
    News

    जानिए 12 ऐसे दिग्गज स्मार्टफोंस के बारे में जो 10 साल में भारत के मार्केट से बाहर हुए…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत एक बड़ा स्मार्टफोन हब है। ऐसे में दुनिया के सभी स्मार्टफोन ब्रांड भारत की ओर रुख कर रहे हैं। इसमें से करीब 12 स्मार्टफोन ब्रांड भारत से विदा ले चुके हैं। इसमें कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड मौजूद है।

    पिछले कुछ साल में भारत एक बड़ा स्मार्टफोन हब बनकर उभरा है। यही वजह है कि दुनिया के सभी स्मार्टफोन ब्रांड भारत का रुख कर रहे हैं। साथ ही मेक इन इंडिया मुहिम से जुड़ रहे हैं, लेकिन जैसा आपको मालूम है कि भारत एक बजट स्मार्टफोन वाला देश है। ऐसे करीब 12 स्मार्टफोन ब्रांड रहे हैं, जिन्होंने पिछले 10 साल में भारत से विदा ले ली है। इसमें कई पॉपुलर नाम शामिल है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट

    Meizuचीनी स्मार्टफोन ब्रांड Meizu ने भारत में अपना स्मार्टफोन कारोबार बंद कर दिया है। कंपनी नवंबर 2023 में लॉन्च हुई थी। इसका आखिरी लॉन्च स्मार्टफोन Meizu 21 था। Meizu के कुछ स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हुए थे, जिनकी कीमत कम थी, लेकिन ब्रांड भारत में कारोबार को अच्छी तरह से चला नहीं सका और उसे अपना भारत कारोबार बंद करना पड़ा।

    एलजी इलेक्ट्रॉनिक्सअप्रैल 2021 में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने मोबाइल बिजनेस को ऑफिशियल तौर पर भारत में बंद कर दिया था। एलजी के स्मार्टफोन दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। लेकिन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुछ खास नहीं कर पाया। हालांकि सोनी अपने यूजर्स के लिए कुछ समय के लिए सर्विस और सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।

    Sonyमई 2019 में सोनी ने भारत में स्मार्टफोन कारोबार बंद कर दिया। इसकी वजह सेल में गिरावट थी। भारत के साथ ही सोनी ने कई स्मार्टफोन मार्केट से अपने पैर खींच लिए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2018 में अमेरिका, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया, ओशिनिया में फोन की बिक्री बंद कर दी।

    HTCएचटीसी ने 2019 में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट से एक्जिट ले ली थी। एचटीसी को भारत में चीनी मोबाइल हैंडसेट से काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद एचटीसी ने भारत में फोन बेचना बंद कर दिया था।

    ब्लैकबेरीब्लैकबेरी ने अपने QWERTY स्मार्टफोन के साथ भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन एंड्रॉइड और आईओएस की बढ़ती पॉपुलैटिरी ने जोरदार नुकसान पहुंचाया। ऐसे में कंपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सकी। इसके बाद अगस्त 2020 में ब्लैकबेरी मोबाइल बंद हो गया।

    LeEcoइस स्मार्टफोन ब्रांड ने भारत में जोरदार एंट्री ली थी, लेकिन यह ब्रांड ज्यादा कामयाब न हो सका। ऐसे में साल 2017 में इसे भारत से कारोबार बंद करना पड़ा।

    SpiceSpice Mobile भारत का एक पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड था, जो बजट सेगमेंट में शानदार काम करता था, लेकिन बाकी स्मार्टफोन प्लेयर से कड़ा मुकाबला करना पड़ा था।

    Panasonicकिफायती स्मार्टफोन मार्केट में Panasonic एक शानदार ब्रांड हुआ करता था। हालांकि यह ज्यादा वक्त तक अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख सका। इस तरह उसे मार्केट से विदा लेनी पड़ी

    Videoconवीडियोकॉन ने सस्ते में मोबाइल सीरीज लॉन्च की थी, लेकिन इस ब्रांड के फोन पॉपुलर नहीं हो सके। ऐसे में कंपनी ने आखिरकार अपना स्मार्टफोन कारोबार बेचना पड़ा।

    iBallआईबॉल ने गांवों की तरफ रुख किया और बजट स्मार्टफोन के दम पर भारत में एंट्री मारी, लेकिन ओप्पो, शाओमी, वीवो और अन्य जैसे चाइनीज ब्रांडों से खुद के बनाए नहीं रख सका।

    Alcatelअल्काटेल भारत का एक पॉपुलर स्मार्टफोन हुआ करता था, लेकिन यह ब्रांड अपनी पहचान बरकरा नहीं रख पाया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने अपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया, दुनिया के सबसे महंगे शेयर का रिजल्ट…..
    Next Article आज अपना 43 वा बर्थडे मना रहे शाहिद कपूर है 300 करोड़ की संपत्ति के मालिक……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    17 मार्च से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, अब सिर्फ 1 घंटे में तय होगा सफर जाने यहां से रूट….

    March 13, 2026

    इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …

    March 13, 2026

    अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…

    March 13, 2026

    बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 17 मार्च से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, अब सिर्फ 1 घंटे में तय होगा सफर जाने यहां से रूट….
    • इंतजार खत्म करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना …
    • अब 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता…
    • बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना सीएम साय…
    • जिन्दल स्टील ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?