जयपुर: लोकसभा चुनाव 2024 में अपना भाग्य आजमाने के लिए नेता बेताब है। कांग्रेस और बीजेपी में कई महिला नेत्रियां भी हैं जो संसद पहुंच कर प्रतिनिधित्व का सपना संजोये बैठी है। अभी तक घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों ने राजस्थान की एक एक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस ने भरतपुर से संजना जाटव और भाजपा ने नागौर से ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। भाजपा में कई महिला नेत्रियां हैं जो लोकसभा टिकट की दावेदार हैं। बीजेपी को अभी 10 और सीटों पर प्रत्याशी उतारने बाकी है। इन सीटों पर ये महिला नेत्रियां दावेदारी पेश कर रही है। आइये जानते हैं बीजेपी की मजबूत महिला नेताओं के बारे में….
बीजेपी में ये महिला नेता हैं लोकसभा टिकट की बड़ी दावेदार, जानिए कौन हैं ये दिग्गज
ज्योति खंडेलवालज्योति खंडेलवालजयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थी। वे कांग्रेस की तेज तर्रार नेता रही हैं। वर्ष 2019 में ज्योति खंडेलवाल ने बीजेपी के रामचरण बोहरा के सामने जयपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज ज्योति भाजपा में शामिल हो गई थी। जयपुर का जाना माना चेहरा और तेज तर्रार छवि होने के नाते वे लोकसभा चुनाव के टिकट की दावेदारी कर रही हैं।
हर्षिनी कुलहरीहर्षिनी कुलहरीहर्षिनी कुलहरी झुंझुनूं की जिला प्रमुख हैं। वे मौजूदा सांसद नरेंद्र कुमार की पुत्रवधू हैं। बीजेपी ने नरेंद्र कुमार को विधानसभा चुनाव में उतारा लेकिन वे चुनाव हार गए। ऐसे में पार्टी उनके बजाय अन्य प्रत्याशी की तलाश कर रही है। ऐसे में हर्षिनी कुलहरी का नाम आगे आया है। वे झुंझुनूं सीट से मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
