नई दिल्ली:- सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। इसे बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है। कई लोग अपने घर में तुलसी रखते हैं और सुबह-शाम इसकी पूजा कर घी का दीपक भी जलाए हैं। यह पौधा आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर है। कई लोग एक से अधिक तुलसी भी घर में लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा करना शुभ होता है या अशुभ।
लगा सकते हैं इतनी तुलसी
मान्यताओं के अनुसार, घर में 1,3,5 या फिर 7 के क्रम में तुलसी के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। अर्थात आप अपने घर में विषम संख्या में तुलसी के पौधे लगा सकते हैं। इससे आपको अपने परिवार में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
तुलसी के पौधे को कभी भी सीधा जमीन में नहीं लगना चाहिए। इसे लगाने के लिए हमेशा गमले आदि का प्रयोग करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रविवार या फिर एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़े और न ही इसमें जल अर्पित करें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि एकादशी तिथि पर तुलसी माता भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखती हैं।
इस कार्यों से मिल सकता है लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना तुलसी की पूजा के दौरान घी का दीया जलाना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है, जिससे घर की आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।