Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए किस समय होती है सबसे ज्यादा विमान दुर्घटनाएं…..
    News

    जानिए किस समय होती है सबसे ज्यादा विमान दुर्घटनाएं…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस के साथ हुई खौफनाक घटना के देखकर हर कोई सहम गया है. विमान में बैठे यात्रियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिनमें देखा जा सकता है कि विमान का एक बड़ा हिस्सा बीच हवा में ही उड़ गया. जब यह घटना हुई तब विमान 16 हजार फुट की ऊंचाई पर था. हालांकि इस हादसे में 174 यात्रियों में से किसी की जान नहीं गई.अमेरिका की इस घटना के बाद लोगों में हवाई यात्रा को लेकर डर पैदा हो गया है. आम राय है कि विमान की ज्यादातर दुर्घटनाएं आसमान की ऊंचाइयों में होती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. आइए आज जानते हैं कि कब विमान दुर्घटना होने का सबसे ज्यादा खतरा रहा है.

    किस समय होती हैं सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं?अमूमन लोग मानते हैं कि बादलों के ऊपर हवाई जहाज पर कुछ गड़बड़ी होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है. लेकिन आंकड़े कुछ और ही तस्वीर पेश करते हैं. 2005 से 2023 के बीच हुई विमानन दुर्घटनाओं के आधार तैयार हुई अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवा संगठन IATA की रिपोर्ट कई चौंकाने वाले तथ्य बताती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा 53 प्रतिशत विमान दुर्घटनाएं लैंडिंग के दौरान हुई हैं. इन 18 सालों में कुल 738 घटनाएं हुई हैं. हादसों की दूसरे सबसे घटनाएं टेकऑफ के दौरान हुई हैं. इनका आंकड़ा 8.5 फीसदी रहा. यानी दो दशकों में 118 घटनाएं हुई हैं.

    वहीं शुरुआती उड़ान के वक्त 6.1 फीसदी हादसे होते हैं. वहीं लैंडिंग अप्रोच के दौरान 8.3 फीसदी विमान दुर्घटनाएंं होती हैं.एयरक्राफ्ट बनाने वाली ग्लोबल एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के एक विश्लेषण में भी यही बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 80 प्रतिशत प्लेन क्रैश टेकऑफ के तीन मिनट बाद और लैंडिंग के आठ मिनट पहले हुए हैं. दरअसल, लैंडिंग और टेकऑफ एक जटिल प्रक्रिया होती है. इस समय पायलटों को एक साथ कई चीजों पर ध्यान रखना पड़ता है. इस फेज़ में एयरप्लेन जमीन से काफी करीब होता है. अगर इस दौरान विमान में कोई गलती होती है, तो उसे सुधारने के लिए पायलट के पास बेहद कम समय होता है

    .बोइंग के आंकड़ों के अनुसार, केवल 10 प्रतिशत दुर्घटनाएं ही यात्रा के दौरान होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई चूक या गड़बड़ी होती है, तो उसे सुधारने के लिए समय और क्षमता दोनों की गुंजाइश रहती है.हादसे में इन सीटों पर बैठे यात्री हैं सबसे ज्यादा सुरक्षितविमान हादसे में ज्यादातर यात्रियों की जान को खतरा रहता है. लेकिन प्लेन की कुछ ऐसी सीटें हैं, जो बाकी की तुलना में ज्यादा जानलेवा साबित होती हैं. एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है, सबसे ज्यादा 44 फीसदी तक खतरा उन यात्रियों को है जो विमान में बीच की सीट चुनते हैं. विशेषज्ञों ने विमान के पिछले हिस्से वाली सीटों को सबसे कम खतरे वाली सीट बताया है.अकसर यात्री हवाई जहाज की विंडो सीट को बुक करते हैं. यहां बैठकर वो बादलों के ऊपर के नजारे का लुत्फ उठाते हैं. लेकिन विमान में आग लगने की घटना में ये सीट काफी खतरनाक हैं.

    विशेषज्ञों की रिपोर्ट की मानें तो जब विमान में आग लगती है तो सबसे ज्यादा खतरा विंडो सीट वालों को रहता है. इनके बचने की उम्मीद 53 फीसदी तक होती है. वहीं, अगले हिस्से में बैठने वाले यात्रियों के बचने की संभावना 65 फीसदी तक रहती है.सेंट्रल क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डोग ड्रूरी कहते हैं, आग लगने की स्थिति में पूरे विमान में करीब 75 फीसदी विंडो सीट के लिए खतरा 38 से 39 फीसदी तक होता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआरबीआई ने 24 म्युचुअल फंड्स की स्कीम को लेकर चेतावनी जारी की…..
    Next Article महिला होम गार्ड के 30000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…

    February 27, 2026

    सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…

    February 27, 2026

    आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…

    February 27, 2026

    गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…
    • सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?