पहले के समय में रविवार का इंतजार पूरे परिवार को होता था। मतलब साथ मिलकर खाना खाना, आसपास कहीं घूमने जाना, पार्क में बच्चों के साथ खेलना या फिर किसी रिश्तेदार के घर जान। अब कैसा होता है-ट्टी का दिन ? घर में हर कोई अपने-अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त। अब ना पहले की तरह दोस्तों से बातचीत होती है, ना मिलना-जुलना, बस दिन भर मीम्स-मैसेज शेयर करते रहिए। रिश्तों में आई गर्माहट की इसी कमी को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट परेशान हैं। क्योंकि वीक सोशल फिटनेस का असर, डायरेक्ट-इनडायरेक्ट सेहत पर पड़ता है। जाने-अनजाने इससे हार्मोनल फंक्शन डिस्टर्ब होता है और फिर बीमारियों की एंट्री शुरु होती है। तभी तो लोगों का हेल्थ बजट दिनों-दिन बढ़ रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 साल में अस्पताल में भर्ती होने के बाद इलाज में होने वाला खर्च दोगुना हो गया है। इतना ही नहीं, पिछले 3 से 4 साल में शेड्यूल दवाओं की कीमत भी करीब 20 फीसदी बढ़ी है जिनमें हार्ट-शुगर-बीपी और थायराइड की दवाएं हैं। तभी तो योगगुरु स्वामी रामदेव हमेशा कहते हैं- योगिक जिंदगी जीओ, लाइफ को ऑर्गेनाइज करो, इससे लाइफ स्टाइल करेक्ट होगा। बीमारियों से पीछा छूटेगा और जब रुटीन सही होगा तो हेल्थ बजट अपने आप घट जाएगा। तो चलिए आज थायराइड के इलाज पर खर्च होने वाला पैसा बचाते हैं।
हार्मोनल प्रॉब्लम की गिरफ्त में आ चुके लोगों की गोली छुड़ाते हैं। सर्दी अब ठीक-ठाक महसूस होने लगी है। ठंड का मौसम वैसे भी थायराइड पेशेंट की दिक्कतें बढ़ा देता है। योगगुरु स्वामी रामदेव हमारे साथ जुड़ चुके हैं। आज उनसे थायराइड ठीक करने के उपाय तो जानेंगे ही। हार्मोनल प्रॉब्लम से जो दूसरी परेशानी शुरु हो जाती हैं, उन्हें भी क्योर करेंगे।थायराइड कैंसरदुनिया में 3 गुना रीज़ बढ़ेमहिलाओं में पुरुषों से 4 गुना ज़्यादाथायराइड के मरीज दुनिया मेंदुनिया में 20 करोड़ से ज़्यादा पेशेंटभारत में 4।2 करोड़ से ज़्यादा मरीज़हर 10 में से 1शिकारथायराइड के लक्षणथकान घबराहट चिड़चिड़ापनहाथों में कंपननींद की कमीबालों का झड़नामसल्स पेनथायराइड से बीमारियांप्रेगनेंसी में दिक्कतहार्ट की बीमारीआर्थराइटिसडायबिटीजकैंसर ओबेसिटीअस्थमाकंट्रोल होगा थायराइडवर्कआउट जरूर करेंसुबह एप्पल विनेगर पीएंरात में हल्दी दूध लेंकुछ देर धूप में बैठेंखाने में नारियल तेल इस्तेमाल करें7 घंटे की नींद जरूर लें
थायराइड के लिए योग
सूर्य नमस्कारपवनमुक्तासनसर्वांगासनहलासनउष्ट्रासनमत्स्यासनभुजंगासनथायराइड में क्या खाएंअलसीनारियलमुलेठीमशरूमहल्दी दूधदालचीनीथायराइड में कारगर-आयुर्वेदिक उपचारमुलेठी फायदेमंदतुलसी-एलोवेरा जूस रोजाना त्रिफला 1 चम्मच रात में अश्वगंधा और गर्म दूध धनिया के बीज पीसकर पानी में पीएं
