Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानिए 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए, अत्यधिक वॉटर इनटेक से होगा ओवरहाइड्रेशन, सूज जाएंगी कोशिकाएं, नजर आते हैं ये 6 लक्षण…
    समाचार

    जानिए 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए, अत्यधिक वॉटर इनटेक से होगा ओवरहाइड्रेशन, सूज जाएंगी कोशिकाएं, नजर आते हैं ये 6 लक्षण…

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- प्यास बुझाने के लिए पानी पीना तो जरूरी है ही, साथ ही पानी शरीर की सभी कोशिकाओं को सही तरीके से काम करने के लिए भी जरूरी है. अक्सर एक्सपर्ट कहते हैं कि पानी दिन भर में 3 लीटर पीना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हद से ज्यादा पानी का सेवन करते हैं. प्यास न भी लगी हो तो भी वो पानी पीते हैं. जब आप हद से ज्यादा पानी पीते हैं तो इसे ओवरहाइड्रेशन कहा जाता है. वेबएमडी में छपी एक खबर के अनुसार, वैसे तो प्रतिदिन कितना पानी पीना चाहिए, इस बात को निर्धारित करने का कोई एक फॉर्मूला नहीं है.लेकिन, दिन में 8 गिलास पानी पीना एक अच्छी आदत है. वैसे, हर किसी को अपने वातावरण, एक्सरसाइज, आहार, समग्र स्वास्थ्य और गर्भावस्था या स्तनपान जैसी स्थितियों के आधार पर पानी पीने की मात्रा समायोजित करनी चाहिए.

    जब आप बहुत अधिक पानी पीते हैं, तो आपको वॉटर पॉइजनिंग, इन्टॉक्सिकेशन या फिर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में व्यवधान का अनुभव हो सकता है. ऐसा तब होता है, जब कोशिकाओं में बहुत अधिक पानी होता है, जिससे उनमें सूजन आ जाती है. जब मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन हो जाती है तो वे मस्तिष्क में दबाव पैदा करती हैं. इस स्थिति में आपको भ्रम, उनींदापन और सिरदर्द हो सकता है. ये प्रेशर बढ़ता है तो हाई ब्लड प्रेशर, ब्रैडीकार्डिया या कम हृदय गति जैसी स्थितियों का कारण बन सकता है.

    जब आप ओवरहाइड्रेशन से ग्रस्त होते हैं तो सबसे अधिक सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट प्रभावित होता है, जिससे हाइपोनेट्रेमिया नामक स्थिति उत्पन्न होती है. सोडियम एक आवश्यक तत्व है जो कोशिकाओं के अंदर और बाहर तरल पदार्थ के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. जब शरीर में पानी की अधिक मात्रा के कारण इसका स्तर गिर जाता है तो तरल पदार्थ कोशिकाओं के अंदर चला जाता है. इससे कोशिकाओं में सूजन आ जाती है. ऐसी स्थिति होने पर आपको दौरे पड़ने, कोमा में जाने या यहां तक ​​कि मौत का भी जोखिम बढ़ सकता है.

    जब आप अधिक पानी पीते हैं और इस वजह से ओवरहाइड्रेशन का शिकार होते हैं तो यूरिन के रंग में बदलाव नजर आ सकता है. इसमें आपका पेशाब पेल येलो से लेकर टी-कलर्ड दिखने लगेगा. ऐसा शरीर में पानी का स्तर बढ़ने से होता है.

    सामान्य से अधिक बार जब आपको पेशाब करने के लिए टॉयलेट भागना पड़े तो समझ जाएं कि आपके शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो गई है. आमतौर पर एक दिन में 6 से 8 बार पेशाब करना नॉर्मल है, लेकिन इससे काफी अधिक होना ठीक नहीं.

    जब आपको प्यास ना लगी हो तो भी आप बार-बार पानी पीते हों तो ये अधिक पानी पीने के लक्षण हैं. अधिक पानी पीने से आप तभी बच सकते हैं जब आप अपने शरीर की जरूरत को जान जाएं. आपका शरीर खुद ये इशारा करता है कि आपको कब पानी पीने की ज़रूरत है. इस तरह से बॉडी डिहाइड्रेशन से लड़ सकता है. प्यास लगना डिहाइड्रेशन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया है.

    ओवरहाइड्रेशन होने पर आपको मतली, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है. जब आपके शरीर में अत्यधिक पानी होगा तो किडनी भी अतिरिक्त तरल पदार्थ यानी लिक्विड को बाहर नहीं निकाल पाते हैं. इस तरह से ये शरीर में जमा होने लगेगा, जिससे आपको उल्टी, मतली, दस्त की समस्या शुरू हो सकती है.

    इसके अलावा ओवरहाइड्रेशन यानी शरीर में अत्यधिक पानी होने के कारण आपको सिरदर्द, हाथ, पैर और होंठ के रंग में बदलाव नजर आ सकता है. शरीर अत्यधिक हाइड्रेटेड होता है तो पैरों, हाथों और होंठों में सूजन या डिसकर्नरेशन नजर आ सकता है. ऐसे में कोशिकाओं के सूजने पर त्वचा भी सूज सकती है. अधिक पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल काफी कम हो जाता है, जिससे शरीर का बैलेंस भी खराब हो जाता है.

    Post Views: 1,740

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआप जानते है दही नमक के साथ खाएं या चीनी के साथ? सेहत के लिए ये है फायदेमंद,90% लोग होते हैं कंफ्यूज, जानें क्या कहता है आयुर्वेद…
    Next Article गर्मियों में छोटे बच्चे जल्दी पड़ते हैं बीमार, रखें इस तरह से उनका खास ख्याल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…

    March 17, 2026

    अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…

    March 17, 2026

    नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…

    March 17, 2026

    कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…
    • अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…
    • नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…
    • कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…
    • श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?