नई दिल्ली:– गर्मियों में ठंडा पानी त्वचा को ताजगी और राहत प्रदान करता है। तेज धूप और गर्म हवाओं से त्वचा पर जलन, रूखापन और लालिमा हो सकती है। ऐसे में ठंडा पानी त्वचा के तापमान को संतुलित करता है और उसे ठंडक पहुंचाता है। यह त्वचा के रोम छिद्रों को संकुचित करता है, जिससे गंदगी और धूल से सुरक्षा मिलती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मियों में ठंडा पानी न सिर्फ शरीर को राहत देता है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप फ्रिज में रखे साधारण ठंडे पानी से दिन में कुछ बार चेहरा धोते हैं, तो इससे कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। दिन में 2 से 3 बार ठंडे पानी से चेहरा धोना पर्याप्त होता है और इससे मिलने वाले फायदे कुछ इस प्रकार है।
सुबह-सुबह चेहरे पर सूजन या पफीनेस आम समस्या है। अधिकतर लोगों को यह समस्या होती है। ठंडा पानी त्वचा को टाइट करता है और सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स भी हल्के हो सकते हैं।
त्वचा के रूम चंद्र अक्सर समस्या का कारण बनते हैं। ऐसे में ठंडा पानी त्वचा के खुले रोमछिद्रों (pores) को टाइट करता है, जिससे धूल-मिट्टी और गंदगी का जमा होना कम हो जाता है। इससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या भी नियंत्रित रहती है।
अगर आपको मुंहासे की समस्या रहती है तो आपके लिए यह किसी वरदान से काम नहीं है। असल में जिन लोगों की त्वचा ज्यादा तैलीय (ऑयली) होती है, उनके लिए ठंडा पानी वरदान साबित हो सकता है। यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है।
अगर आपकी त्वचा मेहनत संचार अच्छा रहता है तो वह प्राकृतिक रूप से निकली और जवान नजर आती है। ठंडे पानी से चेहरा धोने से चेहरे की त्वचा में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे निखार आता है और चेहरा ज्यादा हेल्दी दिखता है।
नेचुरल ग्लो किसे पसंद नहीं होता हर कोई चाहता है कि वह ब्यूटी प्रोडक्ट से दूर है और उसकी त्वचा नेचरली ही खूबसूरत नजर आए। ऐसे में ठंडा पानी त्वचा की ऊपरी परत को ठंडक पहुंचाकर उसे तरोताजा करता है, जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
