वास्तु शास्त्र में दिशा के साथ-साथ रंगों का भी विशेष महत्व बताया गया है. यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का चयन करते हैं और दिशाओं का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है. गर्मी आते ही कूलर खरीदने की आवश्यकता पड़ जाती है. परंतु कौन से रंग का कूलर आपके जीवन में खुशियां ला सकता है
सही दिशा में रखें कूलरचंद्रदेव और वायु की दिशा को वायव्य कोण यानी कि पश्चिम और उत्तर दिशा के बीच की जगह मानी गई है. इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कूलर को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर पश्चिम मानी गई है. इस दिशा में कूलर रखने से घर में सुख समृद्धि आती है और शांति बनी रहती है
.किस रंग का होना चाहिए कूलरवास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद रंग का कूलर रखना शुभ माना गया है. इसके अलावा बेज, क्रीम, या सिल्वर रंग का कूलर भी आप अपने घर में रख सकते हैं इससे शुभता आती है.रंग का कूलर ना रखेंवास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी नीला या गुलाबी रंग का कूलर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है. गुलाबी रंग का कूलर विशेष परिस्थितियों में रख सकते हैं