नई दिल्ली:- आपको बता दे सिर्फ सेब ही नहीं, इसका सिरका भी कई लाजवाब गुणों की खान होता है। इसके सेवन से न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाया जा सकता है, बल्कि एलडीएल या ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल से भी निजात पाई जा सकती है। अगर आप भी इसके फायदों से अनजान हैं या इसका सेवन करने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे इसके कुछ ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी दंग हो जाएंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि इसका सेवन करते वक्त किन जरूरी बातों का ख्याल रखना है। आइए जानें।
एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद माना गया है। बता दें, कि इससे डायबिटीज में राहत पाई जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के लिए कोई हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो या फिर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की बात, दिल से जुड़ी तमाम परेशानियों में सेब का सिरका फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व दिल से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को कम करते हैं। कई स्टडीज में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
त्वचा के पीएच लेवल को मेंटेन करने में भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है। इसके अलावा खुजली, रेडनेस या स्किन इन्फेक्शन की स्थिति में भी ये बैक्टीरिया को किल करने में उपयोगी साबित हो सकता है।
सेब के सिरके का सेवन करते समय ध्यान रखें कि इसकी 5-10 एमएल डोज से ही शुरुआत करें। इसके लिए एक गिलास लें और इसमें 2 छोटे चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पिएं। ध्यान रहें, इसकी ज्यादा मात्रा लेने से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है.
