Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राहुल-प्रियंका ने जिन सीटों पर की रैली, वहां किस नंबर पर रही कांग्रेस जानें यहां से सबकुछ…
    समाचार

    राहुल-प्रियंका ने जिन सीटों पर की रैली, वहां किस नंबर पर रही कांग्रेस जानें यहां से सबकुछ…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी द्वारा किए गए प्रचार के बाद भी कांग्रेस का लचर प्रदर्शन जारी रहा। अधिकांश विधानसभा सीटों में तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस के लिए ओखला व मुस्तफाबाद दो ऐसी सीट रही, जहां राहुल व प्रियंका के प्रचार के बाद भी इसे तीसरे नहीं बल्कि चौथे पायदान पर जगह मिली।

    राहुल-प्रियंका ने किन सीटों पर की थी जनसभा?
    पटपड़गंज, सीलमपुर, सदर बाजार, ओखला, शहादरा, मादीपुर में राहुल गांधी ने जनसभा की थी। प्रियंका गांधी ने सीमापुरी, नांगलोई, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक में प्रचार किया। जिन सीटों पर भाई बहन ने प्रचार किया, उनमें तीन सीट तो ऐसी रही जहां कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार से कम वोट मिले।

    सीटवार यदि नतीजों पर गौर करें तो पटपड़गंज में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल भारद्वाज को 16549 मत मिले। सीलमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 16551 मत मिले। सदर बाजार में कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल भारद्वाज को 10057 मत मिले। सबसे अधिक मत बादली में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को मिले। इन्हें 41071 मत मिले।
    चांदनी चौक में मुदित अग्रवाल का प्रदर्शन निराशानजक रहा। इन्हें 9065 मत मिले। ओखला की सीट पर कांग्रेस की आरिबा खान चौथे स्थान पर रहीं, इन्हें 12739 मत मिले।
    पश्चिमी दिल्ली में प्रदर्शन पहले के तुलना में थोड़ा बेहतर
    नांगलोई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहित चौधरी के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया था। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश का संचार हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना था कि इस सीट पर वे मुख्य मुकाबले में हैं। नतीजों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही, लेकिन प्राप्त मतों की बात की जाए तो रोहित चौधरी के खाते में 32028 मत पड़े।

    2015 और 2020 में कैसा रहा हाल?
    इससे पूर्व वर्ष 2020 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे मंदीप सिंह को 9761 मत प्राप्त हुए थे, यानी 10 हजार से भी कम। वर्ष 2015 में इस सीट से डा बिजेंद्र सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार थे। तब उन्हें 15756 मत प्राप्त हुए थे।
    यानी वर्ष 2015 से अभी तक इस सीट पर कांग्रेस का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना था कि 30 हजार से अधिक मत पाना बड़ी बात है। इस बार भले ही वे हारे हैं, लेकिन अगली बार इस सीट पर वे और मजबूत बनकर उभरेंगे और जीत दर्ज करेंगे।
    मादीपुर सीट पर कैसा रहा प्रदर्शन?
    वहीं मादीपुर सीट की बात करें तो यहां राहुल गांधी ने जनसभा की थी। इस बार मादीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पंवार को 17958 मत मिले। इसके पूर्व वर्ष 2020 में भी इस सीट पर जेपी पंवार ही उम्मीदवार थे। तब इन्हें 6788 मत मिले थे।
    यानी आंकड़ा 10 हजार से कम का था। इसके पूर्व वर्ष 2015 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मालाराम गंगवाल को 10350 मत मिले थे। यानी पिछले तीन विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    Post Views: 800

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज अधि योग से कर्क, सिंह सहित इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ, बढ़ेगी कमाई…
    Next Article दो शादियों के विवाद में उलझी पुलिस, ऐसे सुलझाया मामला; पहली पत्नी के साथ 4 दिन तो दूसरी पत्नी के साथ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?