नई दिल्ली :- चलना, दौड़ना हमारी सेहत और फिटनेस के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। अपने आप को हेल्दी रखने के लिए लोग रनिंग और ब्रिस्क वॉक करते हैं। रात में खाना खाने के बाद भी लोग बाहर वॉक करने जाते हैं। लेकिन डिनर के बाद टहलना क्यों जरूरी है? डिनर के बाद हमे तेज चलना चाहिए या स्लो साथ ही कितनी देर तक वॉक करने से हमारी सेहत को फायदे होंगे? क्या आपने कभी इन चीज़ों के बारे में सोचा है?
डॉक्टर सुधीर मेनन कहते हैं, ‘’रात का खाना आप जितनी जल्दी खाएं आपकी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है। रात का डिनर आप रात के 7 बजे तक कर लें। खाना खान के तुरंत बाद कभी वॉक न करें। डिनर के 1 घंटे बाद आप वॉक करने जाएं। रात के समय भूलकर भी ब्रिस्क वॉक न करें। रात में खाना खाने के बाद हमेशा आराम से टहलें। रात को आप आधे घंटे से लेकर 1 घंटे तक की नॉर्मल वॉक करें।’’
खाना खाने के बाद 30 मिनट टहलते हैं, तो खाना आसानी से पचता है और आपकी पाचनशक्ति मजबूत होती है, वहीं खाना खाकर तुरंत सोने से भोजन ठीक से नहीं पचता है और पाचन से संबंधी कई तरह की दिक्कतें होती हैं।
को खाने के बाद वॉक करने से आपका मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वह तेजी से बढ़ता है। साथ ही इससे आपक वजन कंट्रोल में रहता है।
रात के समय खाना खाने के बाद टहलने से नींद भी बेहतर आती है। दरअसल, रात के समय टहलने से बॉडी में में एंडॉर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हार्मोन दिमाग को हेल्दी रखने का काम करता है। जिससे तनाव भी कम होता है और नींद बेहतर आती है।
रात के समय खाना खाने के बाद अगर आप रोज़ाना टहलते हैं तो इससे आपको कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और आप सीज़नल बीमारियों से बचे रहेंगे। खाना खाकर वॉक करने से आपके दिल की सेहत भी दुरुस्त होती है। इसलिए हर रोज वॉक करना जरूरी है।
