नास्त्रेदमस एक ऐसे भविष्यकर्ता रहे हैं जिनकी भविष्यवाणियां एकदम सटीक रही हैं. असल में 500 साल पहले फ्रांसीसी भविष्यकर्ता नास्त्रेदमस था ने एक किताब लिखी थी जिसमें उन्होंने भविष्य के बारे में कई बातें कही थीं. इस किताब को ‘लेस प्रोफेटीज’ कहा जाता है. इस किताब में उन्होंने ऐसी कई भविष्यवाणियां कीं को सही साबित हो गईं. नास्त्रेदमस की कुछ सही साबित हुई भविष्यवाणियों में फ्रांसीसी क्रांति, हिटलर का उदय और जापान पर परमाणु बम गिराए जाने की घटना शामिल है. आइए चर्चा करते हैं कि उन्होंने 2024 के लिया क्या भविष्यवाणी की है.
अमेरिका में गृहयुद्ध
दरअसल, फ्रांसीसी दार्शनिक नास्त्रेदमस ने आने वाले साल 2024 के लिए कई भविष्यवाणी की हैं. इसमें अमेरिका में गृहयुद्ध शामिल है. उनके मुताबिक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अस्थिरता आ सकती है और यहां गृह युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वैसे भी कहा जाता है कि अमेरिका इस समय पहले से ज्यादा विभाजित दिख रहा है. राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अमेरिका के सामने अस्थिरता आ सकती है. अब देखना होगा कि क्या होगा.
चीन के साथ युद्धवैसे भी चीन अपनी महत्वाकांक्षा के चलते तमाम देशों से टकराता रहता है. चीन ने दक्षिण चीन सागर और ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य के दम पर अपना कब्ज़ा जमाया हुआ है. चीन एक तेजी से बढ़ती ताकत है,और इसकी बढ़ती शक्ति से कई देशों में चिंता है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ संघर्ष में उलझ सकता है, खासकर दक्षिण चीन सागर और ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में ऐसा हो सकता है. नास्त्रेदमस ने भी चीन के बारे में लिखा है कि उसके साथ कई देशों का युद्ध हो सकता है. इसमें अमेरिका भी शामिल है. नास्त्रेदमस ने बताया था कि चीन अपने नौसैनिक शक्ति का उपयोग करके अमेरिका को डराने की कोशिश करेगा.
