होली आने में अभी कुछ दिन बाकी है लेकिन बाजारों से लेकर घरों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। होली के मौके पर आपको बता दें कि आखिर वो कौन सी बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें होली खेली गई है। लेकिन इसमें भी एक पेंच फंसा है, जानें क्या…7 इस साल 8 मार्च को देश-दुनिया में होली खेली जाएगी। आमजन से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स रंगों के इस त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं।वैसे, तो बॉलीवुड फिल्मों में होली दिखाई जाती है।
लेकिन इस बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं कि सबसे पहले किस फिल्म में होली खेली गई थी। खबरों की मानें तो 83 साल पहले आई फिल्म औरत में इस त्योहार को दिखाया गया था। आजादी के पहले यानी 1940 में आई डायरेक्टर मेहबूब खान ने अपनी फिल्म औरत में सबसे पहले होली का सीन रखा था। हालांकि, कहा जाता है कि उन्होंने ऐसा कर बहुत बड़ी रिस्क उठाया था। मेहबूब खान ने अपनी फिल्म औरत में होली जरूर दिखाई थी, लेकिन दर्शकों को स्क्रीन पर रंग देखने नहीं मिले थे।
इसकी सबसे बड़ी वजह ये थी कि फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी, जिसकी वजह रंग दिखाई नहीं दिए।फिर करीब 17 साल बाद मेहबूब खान ने फिल्म औरत का रीमेक बनाया और फिल्म का नाम रखा मदर इंडिया। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर होली खेलते दिखाया। चूंकि, मदर इंडिया रंगीन फिल्म थी, इसलिए इसमें होली के रंग देखने मिले थे। कहा जाता है मदर इंडिया से पहले भी कुछ फिल्मों में होली दिखाई गई थी।
वहीं, मेहबूब खान ने औरत के बाद 1952 में आई अपनी फिल्म आन में भी होली दिखाई थी। ये फिल्म कलर थी। कई फिल्में जैसे शोले, सिलसिला, मशाल, वक्त, बागवां, डर, रांझणा, ये जवानी है दीवानी, टू स्टेट, गोलियों की रासलीला रामलीला, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, मोहब्बतें जैसी कई फिल्मों में होली दिखाई गई है।