रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को पहले सीजन से ज्यादा पसंद किया गया है। बढ़ती टीआरपी को देखते हुए शो को दो हफ्ते के लिए एक्स्टेंड भी किया गया था। अब शो का फिनाले करीब है। जानिए, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फिनाले कब होगा और विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी।
जी हां, सलमान खान ने बीते एपिसोड में खुद खुलासा किया कि इस बार ग्रैंड फिनाले सोमवार को होगा। बिग बॉस जीतने वाले कंटेस्टेंट को हमेशा से मोटी प्राइज मनी दी जाती है।
:इस सीजन में भी विनर के हाथ मोटी रकम लगेगी। कुछ समय पहले लाइव फीड के दौरान मनीषा रानी ने अभिषेक से बात करते हुए कहा था कि अगर वह शो जीतती हैं तो वह प्राइज मनी 25 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये उन्हें दे देंगी। इससे लगता है कि इस सीजन में 25 लाख रुपये की प्राइज मनी होगी।
Bigg Boss OTT 2: विनर को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा मुकाबला है। सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी एल्विश यादव (Elvish Yadav) या फिर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) में से किसी एक के पास जाएगी। दोनों की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है और उन्हें बतौर कंटेस्टेंट काफी पसंद किया जा रहा है।
Bigg Boss OTT 2: बात करें टॉप 5 की तो माना जा रहा है कि अभिषेक ने पहले ही फिनाले में अपनी जगह बना ली है।
