*रायपुर:-* सर्दियों में मूली सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करता है. इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. मूली बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद भी होती है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से लोग मूलीखाने का सही समय नहीं जानते हैं. आयुर्वेद में मूली को लेकर कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं. आइए जानते हैं उनके बारें में। मूली कितना फायदेमंदमूली में विटामिन सी, विटामिन बी6, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीज, फाइबर और शुगर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है कि ठंड के मौसम में मूली खाना फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से खून की कमी दूर हो सकती है और वजन भी कंट्रोल रहता है।
