नई दिल्ली:- देशभर में बड़ी संख्या में कारों और एसयूवी सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।मार्च 2024 के दौरान कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की पंच एसयूवी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कंपनी की इस एसयूवी की बीते महीने में कुल 17547 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। टाटा की ओर से सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर पेश की जाने वाली पंच की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।
हुंडई की ओर से क्रेटा को एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी को भी 16458 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस एसयूवी की कुल 14026 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। भारत में इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.99 रुपये से हो जाती है।
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से हैचबैक कार के तौर पर वैगन आर को ऑफर किया जाता है। लंबे समय से भारतीयों की पसंदीदा कार के तौर पर वैगन आर रही है। बीते महीने इस कार की कुल 16368 यूनिट्स की बिक्री हुई है। बाजार में इस कार की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 5.54 रुपये से हो जाती है।
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह सेडान कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। बीते महीने में इस कार की 15894 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले मार्च 2023 में इसकी 13394 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति की ओर से हैचबैक के तौर पर स्विफ्ट को भी ऑफर किया जाता है। यह कार युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आती है। बीते महीने में इस कार की कुल 15728 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले इस कार को 17559 लोगों ने खरीदा था।
