Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानें छोटी दिवाली पर क्यों पूजे जाते है मृत्यु के देवता यमराज, इस दिन को क्यों कहा जाता नरक चतुर्दशी?
    राष्ट्रीय

    जानें छोटी दिवाली पर क्यों पूजे जाते है मृत्यु के देवता यमराज, इस दिन को क्यों कहा जाता नरक चतुर्दशी?

    By Tv 36 HindustanOctober 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, हिंदू धर्म में सभी त्योहारों में दिवाली का पर्व प्रमुख है. देशभर में दीपोत्सव का यह पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष आराधना की जाती है. पांच दिवसीय दिवाली के पर्व में नरक चतुर्दशी का विशेष महत्व है. यह पर्व दिवाली से एक दिन पूर्व छोटी दिवाली को मनाया जाता है. छोटी दिवाली को ही नरक चतुर्दशी कहते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर छोटी दिवाली को क्यों नरक चतुर्दशी कहा जाता है.और आज के दिन मृत्यु के देवता कहे जाने वाले यमराज की पूजा क्यों की जाती है.

    यमराज की पूजा का विधान

    छोटी दिवाली के दिन तेल का एक चौमुखा दीपक यम के नाम से जलाया जाता है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रसिद्ध है, जिसके अनुसार, एक बार हेम नामक राजा के घर एक पुत्र ने जन्म दिया. ज्योतिषियों ने नक्षत्र की गणना कर राजा को बताया कि पुत्र विवाह के बाद केवल चार दिन तक जीवित रहेगा, चार दिन बाद पुत्र की मृत्यु हो जाएगी. यह जानने के बाद राजा पुत्र को लेकर यमुना तट की गुफा में लेकर चला गया. एक बार जब महाराज हंस की बेटी यमुना तट पर पहुंची तो राजा के बेटे को देखकर मोहित हो गई और उससे गंधर्व विवाह कर लिया. लेकिन विवाह के 4 दिन पश्चात ही राजा के बेटे की मृत्यु हो गई.

    जिस कारण उसकी पत्नी विलाप करने लगी, जिसे देखकर यमदूतों का हृदय कांप उठा. जब यमदूत ने यमराज ने पूछा कि क्या अकाल मृत्यु से किसी तरह बचा जा सकता है. तब यमराज ने बताया कि अकाल मृत्यु से बचने के लिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यम के नाम का दीपक करना चाहिए. इससे अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है.

    इसलिए कहा जाता है नरक चतुर्दशी

    पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, नरकासुर नाम के एक राक्षस ने देवताओं को परेशान कर रखा था. नरकासुर ने 16 हजार कन्याओं को बंधक बना लिया था. इसके बाद दुखी सभी देवता भगवान श्रीकृष्ण के पास पहुंचे और राक्षस से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई. भगवान श्रीकृष्ण ने सभी देवताओं की पीड़ा सुनकर उनकी मदद का आश्वासन दिया.

    नरक चतुर्दशी का महत्व

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था. इस दिन सभी आत्माओं को मुक्ति मिली थी. ऐसे में इस दिन यमराज और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. साथ में भगवान सूर्य देव की पूजा करने का विधान है. नरक चतुर्दशी पूजन से असमय मृत्यु से बचा जा सकता है, इसलिए दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य! वहीँ इनकी अचानक बदलेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल
    Next Article मुंह में अक्सर हो जाते हैं छाले, तो अपनाए इन 6 घरेलू उपायों को मिलेगा बेहतर आराम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…

    February 4, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…

    February 4, 2026

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…

    February 4, 2026

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…
    • मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    • यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?