Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोंडागांव निकाय चुनाव : बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लेकिन वार्डों में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल…
    छत्तीसगढ

    कोंडागांव निकाय चुनाव : बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लेकिन वार्डों में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोंडागांव :- नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर कोंडागांव में सियासी घमासान तेज हो गया है. नगर पालिका के 22 वार्डों समेत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने जहां 20 वार्डों में नए और युवा चेहरों को मौका दिया है, वहीं बीजेपी ने 18 वार्डों में युवा प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है.

    कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज कर रहे चुनाव प्रचार : अध्यक्ष पद की बात करें तो कांग्रेस ने युवा कार्यकर्ता नरेंद्र देवांगन को प्रत्याशी बनाया है. जबकि बीजेपी ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नरपति पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहन मरकाम और बीजेपी की विधायक लता उसेंडी अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में दिन-रात जनसंपर्क कर रहे हैं.

    कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र : कोंडागांव में कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय जन घोषणा पत्र जारी किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम ने घोषणा पत्र का विमोचन किया. इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि ये स्थानीय सरकार का चुनाव है, इसलिए पार्टी ने जनता की जरूरतों और मांगों के अनुरूप 29 वादों के साथ घोषणा पत्र तैयार किया है.

    कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातें : कांग्रेस ने जलकर और संपत्ति कर में 50% तक की छूट, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सफाई कर्मियों की नियुक्ति, फ्री वाई-फाई जोन, खेल मैदान, आवारा मवेशियों से मुक्ति और नगर को धूलमुक्त बनाने जैसे कई बड़े वादे किए हैं. इसके अलावा, शहर में सिटी बसों को फिर से शुरू करने, स्वच्छता दीदियों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिलाने और फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए सुविधायुक्त स्थल बनाने का भी आश्वासन दिया है.

    कांग्रेस ने वादा निभाया : मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले वादे निभाए थे. इस बार भी हर वादा पूरा करने का प्रयास करेगी. मोहन मरकाम ने जनता से समर्थन देने की अपील की और अपने अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. मोहन मरकाम के मुताबिक हम जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार के विकास कार्य गिना रहे हैं. हमारा जन घोषणा पत्र क्षेत्र के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है-

    बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र : वहीं बीजेपी ने नगरपालिका चुनाव 2025 के लिए अपना “कोंडागांव संकल्प पत्र” जारी किया. विधायक लता उसेंडी और बीजेपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरपति पटेल ने इस संकल्प पत्र का विमोचन किया. बीजेपी ने अपने 7 संकल्प पत्र और 22 वार्डों के लिए अलग-अलग 22 वचन जारी किए हैं.

    22 वार्डों के लिए 22 वचन: बीजेपी के संकल्प पत्र में शहर के मास्टर प्लान, महिला कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार, खेल सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, पर्यावरण सुधार और सामुदायिक विकास को लेकर 7 प्रमुख संकल्प शामिल किए गए हैं. 7 बड़े संकल्प में मास्टर प्लान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, सामुदायिक सुविधाएं, पर्यावरण संरक्षण, खेल सुविधाएं और शहर का बुनियादी ढांचा सुधारने का वादा है.

    हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं, जल आपूर्ति, सड़कें, सफाई, पार्क, शमशान घाटों का निर्माण और सार्वजनिक स्थलों का जीर्णोद्धार जैसे संकल्प शामिल किए गए हैं.आईए आपको बताते हैं बीजेपी के प्रमुख वादे कौन से हैं.

    युवाओं के लिए: UPSC पास करने पर ₹1 लाख और CGPSC पास करने पर ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि.

    महिलाओं के लिए: महतारी वंदन योजना के लाभ को सुगम बनाना, संपत्ति कर में 25% की छूट.

    पर्यावरण सुधार: तालाबों का सौंदर्यीकरण, बनारस की तर्ज पर नारंगी नदी का पुनरुद्धार.

    खेल सुविधाएं: अंतर्राज्यीय क्रिकेट-फुटबॉल प्रतियोगिता, स्मार्ट ओपन जिम.

    शहर का विकास: मास्टर प्लान के तहत चारों दिशाओं में व्यावसायिक परिसर, नए बस रूट और जल निकासी व्यवस्था.

    विधायक लता उसेंडी ने इस दौरान कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रहे, जबकि बीजेपी ने ठोस विकास किया है.

    कोंडागांव को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने का हमारा संकल्प है. बीजेपी सरकार ने बीते एक साल में जितने जनहित कार्य किए हैं, कांग्रेस सरकार 10 साल में भी नहीं कर पाई. इस संकल्प पत्र से शहर के हर वर्ग को लाभ मिलेगा – लता उसेंडी, विधायक, बीजेपी

    हम कोंडागांव को विकसित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा संकल्प पत्र सिर्फ वादा नहीं, बल्कि विकास की दिशा में रोडमैप है-नरपति पटेल, बीजेपी प्रत्याशी

    बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या : बीजेपी का फोकस मंदिरों के जीर्णोद्धार, हाट बाजार, सड़कों, नालियों, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन, सोलर लाइट और वाई-फाई जोन जैसे बुनियादी ढांचे के विकास पर है. कोंडागांव में इस बार का नगर पालिका चुनाव बेहद रोचक होने वाला है.अब देखना होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है और निकाय में किसकी सत्ता स्थापित होती है.

    निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल :कोंडागांव नगर पालिका चुनाव 2025 में निर्दलीय कांग्रेस और बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते हैं. टिकट कटने के बाद कई नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है. पूर्व पार्षद मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की घोषणा की गई है. जिसमें 9 पार्षद प्रत्याशी और एक अध्यक्ष पद का उम्मीदवार शामिल है. वार्ड 09 से मनीष श्रीवास्तव, वार्ड 11 से गायत्री सोनानी, वार्ड 16 से ओमप्रकाश नाग, वार्ड 17 से अमन सागर, वार्ड 19 से सुरेश पाटले समेत कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं.

    हमने उन वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी ने कमजोर उम्मीदवार दिए हैं.जनता का समर्थन हमारे साथ है.हम इस चुनाव में मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं – मनीष श्रीवास्तव, निर्दलीय नेता

    कोंडागांव में कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं.जिसमें जनता से कई लोक लुभावन वादे किए गए हैं.वहीं दूसरी ओर कोंडागाव नगर पालिका में निर्दलियों ने भी कमर कस ली है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई जगहों पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा.जो दोनों ही दलों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है.

    Post Views: 1,255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनक्सली क्षेत्र में बीजेपी समर्थित पांच सरपंच निर्विरोध जीते, दंतेवाड़ा नगर पालिका में कांटे की टक्कर..
    Next Article दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न, डिप्टी सीएम बोले शराब घोटालेबाजों को मिला जवाब…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?