
कोरबा, 1 जुलाई/जिले के नव पदस्थ कलेक्टर संजीव झा ज़िलें के कलेक्टर के रूप में प्रभार ग्रहण किया है। जिलाधीश के पदग्रहण को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक आधिकारिक अमला तैयारियों में जुटा था। बताते चलें कि नव पदस्थ कोरबा कलेक्टर संजीव झा आज प्रभार ग्रहण किया हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने कोरबा कलेक्टर रानू साहू को रायगढ़ कलेक्टर बनाया है और उनके स्थान पर अम्बिकापुर कलेक्टर को कोरबा डीएम का प्रभार सौंपा गया है।
राज्य सरकार ने कोरबा जिले में 2011 बैच के आईएएस संजीव झा को नया कलेक्टर पदस्थ किया है, 04 जनवरी 1976 को उनका जन्मदिन है। आईएएस संजीव झा 22 अगस्त 2011 बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के अपनी सर्विस ज्वाइन की। इससे पहले वे सूरजपुर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अलावा बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कलेक्टर का प्रभार संभाल चुके हैं। इससे पहले आईएएस संजीव झा 6 फरवरी 2019 से 28 जून 2022 तक सरगुजा जैसे बड़े जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद का बखूबी निर्वहन कर चुके है अब वे नवीन ऊर्जा के संग उर्जानगरी कोरबा जिले का प्रभार संभालेंगे।