
कोरिया कलेक्टर ने किया मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण |त्रिलोचन चक्रवर्ती निरीक्षण में ब्रांडेड दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन मिलने पर चार डॉक्टरों को नोटिस |कोरिया 21 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गत दिनों सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा जेनरिक दवाइयां लिखे जाने के निर्देश दिए गए थे, उन्होंने ब्रांडेड दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे
।इसी कड़ी में कलेक्टर शर्मा ने आज जिला अस्पताल सहित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर पिछले 2 दिनों में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई पर्चियों की जांच की। उन्होंने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जेनरिक दवाइयों की बजाए ब्रांडेड दवाइयां लिखी जाने पर नाराजगी जताते हुई मेडिकल कोड ऑफ कंडक्ट की तहत चार डॉक्टरों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि पुनः इस प्रकार की स्थिति पायी जाने पर डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर शर्मा ने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को औषधि निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से टीम गठित कर निरन्तर जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।उल्लेखनीय है
कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन और आवास पर्यावरण विभागों की बैठक में बीते सोमवार को अफसरों को निर्देश दिए थे कि सरकारी डॉक्टरों ने अगर ब्रांडेड दवा लिखी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी किया कि डाक्टरों का जेनेरिक दवाइयां लिखना