Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरिया कलेक्टर ने मत्स्य विभाग को साढ़े 8 करोड़ फिश स्पान उत्पादन का दिया लक्ष्य
    कोरिया

    कोरिया कलेक्टर ने मत्स्य विभाग को साढ़े 8 करोड़ फिश स्पान उत्पादन का दिया लक्ष्य

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य उत्पादन के दिये निर्देश, कम लागत में अधिक मुनाफा की तकनीक है बायोफ्लॉक’


    ’बैकुंठपुर फिश हेचरी का कलेक्टर, एसपी और सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण’

    कोरिया, 23 मार्च। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत के साथ झुमका स्थित मछली उत्पादन केंद्र एवं सरकुलर हेचरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मत्स्य विभाग अधिकारी से जिले में मत्स्य उत्पादन की तकनीकों, पालन की गतिविधियों और मत्स्य पालकों को वितरण की जानकारी ली। सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री व्हाय.एन.द्विवेदी ने बताया कि यहाँ 6.5 करोड़ मत्स्य स्पॉन का उत्पादन होता है। विभागीय कार्य के तहत 10 यूनिट में मछली पालन किया जाता है। प्रत्येक यूनिट में 25 लाख स्पान दिये जाते हैं।
    इसके बाद उन्होंने सरकुलर हेचरी का अवलोकन करते हुए उन्होंने साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मत्स्य उद्योग की संभावनाओं को देखते हुए बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य उत्पादन करने के निर्देश देते हुए आने वाले सीजन में 8.5 करोड़ उत्पादन का लक्ष्य की पूर्ति करने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए।
    ’गौठानों एवं मनरेगा अंतर्गत निर्मित डबरी व तालाबों का चयन कर मत्स्य उत्पादन की आजीविका शुरू करने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश’
    कलेक्टर ने गौठानों एवं मनरेगा अंतर्गत निर्मित डबरी व तालाबों का चयन कर बड़े पैमाने पर मत्स्य उत्पादन की आजीविका शुरू करने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य उत्पादन एवं व्यवसाय में अच्छी संभावनाएं हैं और स्वसहायता समूहों व किसानों को आयमूलक आजीविका का अतिरिक्त साधन मिल सकेगा।
    क्या है बायोफ्लॉक तकनीक –
    बायोफ्लॉक तकनीक’ एक कम लागत वाला तरीका है, जिसमें मछली के लिए जहरीले पदार्थ जैसे अमोनिया, नाइट्रेट और नाइट्राइट को उनके भोजन में तब्दील किया जा सकता है।
    बायोफ्लॉक एक बैक्टीरिया का नाम है. इस तकनीक में बड़े-बड़े टैंकों में मछली पाली जाती हैं. करीब 10-15 हजार लीटर पानी के टैंकों में मछलियां डाल दी जाती हैं। इन टैंकों में पानी भरने, गंदा पानी निकालने, पानी में ऑक्सीजन देने की व्यवस्था होती है। बायोफ्लॉक तकनीक से कम पानी और कम खर्च में अधिक मछली उत्पादन किया जा सकता है। इस तकनीक से किसान बिना तालाब की खुदाई किए एक टैंक में मछली पालन कर सकते हैं।
    टैंक सिस्टम में बायोफ्लॉक बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है। ये बैक्टीरिया मछलियों के मल और फालतू भोजन को प्रोटीन सेल में बदल देते हैं और ये प्रोटीन सेल मछिलयों के भोजन का काम करते हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleUPSC की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये हुये चयनित, मुख्यमंत्री ने चयनित सभी छात्रों को दी बधाई
    Next Article दर्शकों का स्टेडियमों में स्वागत करने के लिए तैयार टाटा आईपीएल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर

    February 11, 2026

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?