कोरिया/जिले में अवैध रेत परिवहन की पुलिस अधीक्षक को मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारी द्वारा विगत 2 दिनों में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों पर कार्रवाई करते हुए आठ वाहनों को जप्त कर प्रकरण तैयार कर खनिज विभाग को विधिवत कार्यवाही हेतु सौंपा गया है। जप्त किए गए वाहनों में दो ट्रैक्टर,दो टीपर थाना पटना एवं दो ट्रैक्टर व दो टीपर वाहन थाना बैकुंठपुर में खड़ी कर कार्यवाही की गई है।इस प्रकार कि कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।
Post Views: 0