रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) का आज पांच दीक्षांत समारोह होना है। इसके पहले NSUI ने दीक्षांत समारोह का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इसे लेकर कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि दीक्षांत में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित नहीं किया गया है।
बिना मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिए दीक्षांत समारोह की परंपरा अब तक छत्तीसगढ़ में नहीं रही । जब से नए कुलपति बलदेव भाई शर्मा की नियुक्ति हुई है तब से ही देखा जा रहा है कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय में संघ का प्रभाव काफी बढ़ गया है। आमंत्रण पत्र में सीएम भूपेश बघेल का नाम न होने के कारण NSUI लगातार विरोध कर रही है। इस वजह से दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है। समारोह में आईडी कार्ड लगाना अनिवार्य किया गया है।
DDU ऑडोटोरियम में पत्रकारिता विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके शिरकत करेंगी। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद रहेंगे।