पखांजूर। जवानों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो IED बरामद किया है। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने गश्त पर निकलने वाले जवानों को नुकसान पहुंचाने की नियत से IED प्लांट कर रखी थी।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित उत्तर बस्तर में एक बार फिर जवानों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया।
जवानों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो की IED बरामद किया है। नक्सलियों ने गश्त पर निकलने वाले जवानों को नुकसान पहुंचाने की नियत से IED प्लांट कर रखी थी।नक्सली साजिश की सूचना मिलने के बाद DRG के जवान ताडोकी क्षेत्र से सर्चिंग पर रवाना हुए थे। इस दौरान मानकोट के जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट IED को जवानों ने ढूंढ निकाला और मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है।
बता दें कि हाल ही में जिले में लगातार नक्सली आत्म समर्पण कर रहे हैं, जिससे नक्सल संगठन में पूरी तरह से दहल चुका है। साथ ही नक्सलीयाें ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रची है। मगर जवानों ने अपनी सतर्कता से नक्सली मंसूबे पर पानी फेर दिया