
भोपाल। राज्य सरकार ने राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेल्वे स्टेशन का नाम बदलेन की कवायद तेज कर दी है। नाम बदलने को लेकर मप्र परिवहन विभाग ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हबीबगंज स्टेशन का नया नाम गोंड रानी कमलापति के नाम पर रखने का निर्णय मप्र सरकार ने लिया है जिसके लिए जल्द से जल्द कार्यवाही मंत्रालय की ओर से की जाएं। बता दें कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम मोदी हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण करेंगे और यह संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन स्टेशन के नए नाम पर भी मुहर लग जाएं।