
नई दिल्ली। धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता दिख रहा है। पंजाब और उत्तराखंड के स्टर प्रचारकों की लिस्ट में 30 दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के नाम हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। दोनों ही राज्यों में चुनावी मंचों पर भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए दम दिखाएंगे।
यूपी चुनाव में तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चीफ आब्जर्बर की भी भूमिका निभा रहे हैं। उत्तराखंड के बाद अब पंजाब चुनाव में भी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल स्टार प्रचारक होंगे। अभा कांग्रेस कमेटी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कैंपेन कमिटी चेयरमैन सुनील जाखड़ का नाम भी शामिल है।
इससे पहले हाल ही में भूपेश को यूपी में स्टार प्रचारकों के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होते हैं उस को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है इस लिस्ट में पंजाब के कई बड़े नेता और सांसदों का नाम मिसिंग है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में न तो मनीष तिवारी का नाम है और न ही राज्यसभा में नेता विपक्ष रहे गुलाम नवी आजाद का। यहां तक कि अंबिका सोनी और प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पंजाब किसी सांसद का नाम भी शामिल नहीं किया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अब पंजाब कांग्रेस के कई सांसद और नेता नाराज चल रहे हैं।
