
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घण्टे में 69 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 02 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 393
आज 69 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 07 हजार 741 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 93 हजार 748 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 393 हो गई है।
लोगों की लापरवाही कहीं पड़ ना जाए भारी
कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन से हर व्यक्ति की जिंदगी थम सी गयी थी। लोगों का व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ गया था । निजी संस्थाओं में कार्य करने वाले कर्मचारियों में छटनी करने की वजह से अनेक बेरोजगार हो गए । कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के बाद जिंदगी पुनः धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है ।लेकिन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है ।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों को सतर्क किया जा रहा है । बावजूद इसके सार्वजनिक स्थलों में कोरोना गाइडलाइंस की लगातार अनदेखी की जा रही है । चिंता की बात यह है कि कहीं लोगों की ये लापरवाही फिर भारी ना पड़ जाए ।