Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदर्शनी के जरिए लोगों को मिल रही 3 साल की विकास की झलक, हजारों लोगों ने किया अवलोकन
    खेल

    प्रदर्शनी के जरिए लोगों को मिल रही 3 साल की विकास की झलक, हजारों लोगों ने किया अवलोकन

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आज जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायतों अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान रूपेश ठाकुर,पूर्व नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष गोपी साहू,मनोज प्रजापति कलेक्टर सुनील कुमार जैन,अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,बलौदाबाजार एसडीएम आईएएस प्रतिष्ठा ममगाई समेत अन्य जनप्रतिनिधि मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

    प्रदर्शनी का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में की जा रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन करनें गणमान्य नागरिक समेत युवा, छात्र छात्राएं बड़ी संख्या पहुँचकर अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा 3 साल से छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व आर्थिक विकास हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय एवं गोधन न्याय योजना से आम जन की आर्थिक रूप से सशक्त हुए। आज का यह प्रदर्शनी एक जीता जागता उदाहरण है।

    कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनो तक फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहयोग करें। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

    प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना,स्वास्थ्य योजनाएं,वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

    छत्तीसगढ़ अस्मिता को मिली पहचान

    प्रदर्शनी को देखने बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह निवासी तोता राम पैकरा ने कहा 3 सालों में छत्तीसगढ़ अस्मिता को पहचान मिली है। साथ ही गोधन न्याय योजना से 2 रुपए में गोबर ख़रीदना एक अभूतपूर्व कदम है। बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत जामडीह निवासी गजेंद्र वर्मा ने कहा मैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ। यहां मिली जानकारी महत्वपूर्ण है। विभाग द्वारा जनमन पत्रिका को मैं नियमित रूप से पढ़ता हूं। यह सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण मैगजीन हो गयी है।भाटापारा से आये हुए आम्रपाली बंसोड़ ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहती है यहां सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी मिल रही है। ऐसे प्रदर्शनी का आयोजन गांव गांव में होना चाहिए जिससे आम जनता को अधिक जानकारी एवं लाभ मिल सके।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले 3 वर्षों में सभी वर्गों के हित में काम किया: राजस्व मंत्री ने साकेत परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    Next Article जिला युवा उत्सव में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया युवा उत्सव से समृद्ध हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति: श्री राकेश वर्मा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एसबीआई में 2273 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी डेट और बढ़ी…

    February 13, 2026

    बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज हल्दी की रस्म निभाने पहुंचेंगे सीएम…

    February 13, 2026

    राफेल के साथ ही S-400 भारत ने इस देश से की ₹10000 करोड़ की बड़ी डील, पाकिस्तान-चीन की उड़ी नींद…

    February 13, 2026

    IMD का ताजा अपडेट उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट, बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट…

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एसबीआई में 2273 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी डेट और बढ़ी…
    • बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज हल्दी की रस्म निभाने पहुंचेंगे सीएम…
    • राफेल के साथ ही S-400 भारत ने इस देश से की ₹10000 करोड़ की बड़ी डील, पाकिस्तान-चीन की उड़ी नींद…
    • IMD का ताजा अपडेट उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट, बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट…
    • आज का राशिफल आज का दिन कैसा रहेगा जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?