
सूरजपुर जिले के स्थान मानपुर बायपास चौक केतका रोड़ होटल फिरदोस पैलेस जिला सूरजपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक रखा गया था। जिसमें आज के मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजकुमार जांगड़े जी के द्वारा सूरजपुर जिला के भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला इकाई सूरजपुर का गठन किया गया। जिसमें सबसे पहले राजकुमार जांगड़े जी के आगमन होते ही उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं जय भीम का नारा भी लगाया गया। इसके पश्चात संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ०बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बाबासाहेब एवं हमारे महापुरुषों के मिशन को समझाते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन की विस्तृत जानकारी दिया गया एवं गठन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जी के साथ अमरजीत पटेल ( संभागीय अध्यक्ष सरगुजा), सुशील चौहथा (जिला उपाध्यक्ष कोरिया) भी उपस्थित रहे। जिसमें ओम प्रकाश प्रजापति (जिला अध्यक्ष ), विजेंद्र कुमार सोनवानी (जिला उपाध्यक्ष), अब्दुल रब सिद्धकी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सलाहकार), ए. के. देवांगन (जिला सचिव), ईश्वर सिंह आयाम (मीडिया प्रभारी), मो०युसूफ अंसारी (कोषाध्यक्ष), भैयालाल रवि (सलाहकार), अशोक रवि (ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान), मंगल सिंह (ब्लॉक सचिव भैयाथान), राजू राजवाड़े (संगठन महामंत्री) के रूप में मनोनीत किया गया। इसी के साथ तपे राम प्रजापति, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, कमलेश बरगाह, लखनलाल कुर्रे, तिलकधारी, संत लाल देवांगन, मो ०हसन अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता भी सक्रिय रहे।