
सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बिहार में एक महिला की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया। महिला की बेटी को जन्म देने के 48 घंटे बाद ही उसके पति ने गला घोंट कर मार दिया और उसके शव के पास नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बेटी को जन्म देने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी। सुबह जब इस घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को मिली तो परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि बेटी की लाश पड़ी थी और शव के बगल में मासूम रो रही थी। इस हदयविदारक दृश्य को देखकर उनका कलेजा फट गया और सभी लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत महिला की पहचान मनोहर साहू की 19 वर्षीय बेटी शोभा कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने बताया कि 28 अप्रैल 2021 को बिहटा के बिंद टोला निवासी लक्ष्मण कुमार से शोभा की शादी हुई थी। शादी के बाद से लक्ष्मण उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मना करने पर मारपीट भी करता था। इसके बाद गांव में कई बाद पंचायत भी हुई। पंचों ने लक्ष्मण कुमार को शोभा से बढ़िया बर्ताव करने की बात कही थी।
इसके बावजूद वह पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था। शोभा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद लक्ष्मण और उसके घरवालों कहने लगे बेटी को जन्म दिया। यह कहकर प्रताड़ित करने लगे। रात को जब शोभा ने विरोध किया तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जन्म देने के 48 घंटे बाद ही सनकी ने पत्नी का गला घोंट दिया। फूल सी मासूम के बारे में नहीं सोचा कि मां की हत्या के बाद उसे दूध कौन पिलाएगा। सुबह जब मायके वालों को इस हत्या की जानकारी मिली तो वे फफक पड़े। मायके वाले फौरन उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि यहां कोई नहीं था। उनकी बेटी की लाश पड़ी थी और लाश के बगल में मासूम सो रही थी। मायके वाले जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।