Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरोना से जान बचाने का सबसे सस्ता विकल्प है टीका लगा लेना कलेक्टर ने वर्चुअल बैठक लेकर अफसरों को दिए दिशा-निर्देश
    गैजेट

    कोरोना से जान बचाने का सबसे सस्ता विकल्प है टीका लगा लेना कलेक्टर ने वर्चुअल बैठक लेकर अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार Balodabazar : कोरोना से जान बचाने का सबसे सस्ता विकल्प है संपूर्ण टीकाकरण। यह सुविधा गांव-गांव में सरकार द्वारा निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर डोमनसिंह ने कोविड टीकाकरण की जिले में वर्तमान धीमी प्रगति पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने टीकाकरण सत्र की संख्या बढ़ाते हुए निजी वेक्सीनेटर की सेवाएं भी अभियान में लेने को कहा है। कलेक्टर डोमन सिंह आज ऑनलाईन माध्यम से विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दे रहे थे।

    उन्होंने सभी एसडीएम को अभियान का लीडर घोषित करते हुए सबके सहयोग एवं समन्वय से शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टीकाकरण से छूटे आम लोगों को अपने स्वयं के एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगा लेने की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में लाखों लोगों को टीका लग चुका है। अब तक दोनों टीका लगा चुके एक भी व्यक्ति की मौत दर्ज नहीं हुई है। टीका लगा चुके लोगों को कोरोना हो जाने पर भी जल्दी स्वस्थ हो जा रहे हैं।

    कलेक्टर डोमन सिंह ने लम्बी बैठक लेकर शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए अफसरों को टिप्स देते हुए प्राण-प्रण से जुट जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इससे बड़ी जनकल्याण एवं स्वास्थ्य की कोई योजना नहीं है। उन्होंने पूरी ताकत इस अभियान में लगाने को कहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को समझाने और केन्द्र तक लाने की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की है। पंचायत राज प्रतिनिधि इस अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग आये हुये लोगों को टीका लगाना एवं डेटा अपडेट रखने की है।

    कलेक्टर डोमन सिंह ने पिछले कुछ दिनों में टीकाकरण की अपेक्षित प्रगति पर खुशी जाहिर की है। पिछले सप्ताह प्रतिदिन लगभग 5 हजार टीका लग रहे हैं। इसे इस सप्ताह तक प्रति सप्ताह 10 हजार एवं इसके अगले सप्ताह 20 हजार प्रति दिन तक ले जाकर संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने हैं। प्रथम चरण के टीकाकरण में बिलाईगढ़ एवं दूसरे चरण में कसडोल विकासखण्ड का प्रदर्शन कमजोर रहा है। कलेक्टर ने इस शिथिलता पर नाराजगी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल जिले में 1.75 लाख लोगों का टीकाकरण ड्यू है। कलेक्टर ने मैदानी अधिकारियों से इस अभियान में आ रही दिक्कतें भी सुनी और इनके समाधान के लिए सकारात्मक सुझाव भी दिये।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल फहराएंगे तिरंगा कलेक्टर – एसपी ने किया अंतिम निरीक्षण
    Next Article छत्तीसगढ़ : एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला पति-पत्नी का शव दो सुसाइड नोट भी मिले जांच मे जुटी पुलिस….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…

    March 5, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…

    March 5, 2026

    प्रदेश से दो महिलाएं राज्यसभा की दौड़ में भाजपा से लक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…
    • किसान शुरू कर सकते हैं दाल प्रसंस्करण व पैकेजिंग की इकाई, 25 लाख के लोन पर मिलेगी 33% की सब्सिडी…
    • अमित शाह ने लॉन्च किए जनगणना-2027 के लिए चार टूल्स, जानें ऐसा करेगा काम…
    • वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…
    • यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?